फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will be able to stay overnight in Fato, the department is considering building a tree house

फाटो में रात्रि विश्राम कर सकेंगे पर्यटक, ट्री हाउस बनाने पर विचार कर रहा विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to stay overnight in Fato, the department is considering building a tree house
रामनगर के फाटो रेंज में स्थलीय निरीक्षण करते विधायक दीवान सिंह बिष्ट व वन विभाग के अधिकारी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। तराई पश्चिमी वन प्रभाग के फाटो रेंज में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने पर विचार चल रहा है। फाटो में रात्रि विश्राम की सुविधा के लिए ट्री हाउस बनाने की योजना है। विभाग इसका प्रस्ताव तैयार कर रहा है, जिसे शासन को भेजा जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को स्थानीय विधायक ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

तराई पश्चिमी वन प्रभाग का फाटो रेंज कॉर्बेट के ढेला रेंज से लगा हुआ है। फाटो में पर्यटकों को रात्रि विश्राम कराने पर विचार चल रहा है। इस क्षेत्र में छह से सात ट्री हाउस बनाने का विचार है। क्षेत्र में दो कक्ष के अतिरिक्त छह कक्ष और बनने का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है, जिसमें 30 पर्यटकों के रुकने की व्यवस्था होगी। प्रस्ताव तैयार करने के बाद शासन को भेजा जाएगा। इस क्षेत्र के पर्यटन से जुड़ने पर स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार केे क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ने स्थलीय निरीक्षण किया और डीएफओ ने उन्हें इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया। विधायक बिष्ट ने प्रस्ताव को पास कराने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। यहां विधायक के साथ भाजपा नेता मदन जोशी, रेंजर दीप रजवार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर डीएफओ हिमांशु बागरी ने बताया कि फाटो रेंज में पर्यटकों को रात्रि विश्राम कराने पर विचार चल रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार किया जाएगा और शासन से अनुमति मिलने पर योजना को गति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed