फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists will be able to go to Nainital till 20 percent of hotels, resorts and parking are empty

Nainital News: 20 फीसदी होटल, रिजॉर्ट और पार्किंग खाली होने तक नैनीताल जा सकेंगे पर्यटक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Tourists will be able to go to Nainital till 20 percent of hotels, resorts and parking are empty
हल्द्वानी। नववर्ष पर बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों से पर्यटक उत्तराखंड और खासकर नैनीताल पहुंचते हैं। काफी तादात में पर्यटकों के पहुंचने से रुद्रपुर से लेकर काशीपुर, हल्द्वानी, नैनीताल तक लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। सिविल पुलिस और यातायात पुलिस की कमी परेशानी को ज्यादा बढ़ा सकती है। वहीं सर्वाधिक हालात ट्रैफिक के तब खराब होते हैं जब शहर में व्यवस्थाओं की कमी के चलते बाहर से आने वाले पर्यटकों/वाहन चालकों की मनमानी से वाहन चलाने के चलते दिखाई देती हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी क्राइम/एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नए साल को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए रूट डायवर्जन जारी किया गया है। यह डायवर्जन शुक्रवार शाम से शुरू होकर रविवार की शाम तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

1- रूट प्लान- नैनीताल
- जिन होटलों में पार्किंग की सुविधा है और जिनकी बुकिंग है उन होटलों की पार्किंग क्षमता के मुताबिक पर्यटकों को बिना किसी प्रतिबंध के जाने दिया जाएगा।
- स्थायी वाहन पार्किंग की क्षमता करीब 1200 है। स्थायी पार्किंग फुल होने की स्थिति में हल्द्वानी रोड से नैनीताल जाने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी बाईपास - दो की अस्थायी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। वहां से शटल सेवा से पर्यटकों को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भवाली रोड से जाने वाले वाहनों को भवाली रोड मस्जिद के पास से डायवर्ट कर वाया नंबर एक बैंड से रूसी बाईपास दो की अस्थायी पार्किंग में ही पार्क करवाया जाएगा।
- कालाढूंगी रोड से जाने वाले वाहनों को रूसी बाईपास एक की अस्थायी नारायण नगर पार्किंग के पास रोक दिया जाएगा।
रूट प्लान - नैनीताल शहर
- शाम छह बजे से आठ बजे के बीच अपर माल रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
- 31 दिसंबर 2022 और एक जनवरी 2023 को सभी प्रकार के मालवाहक वाहन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक आवाजाही नहीं करेंगे।
- लोअर माल रोड व अपर माल रोड में किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग नहीं की जाएगी।
2- रूट प्लान- कैंची धाम मंदिर/अल्मोड़ा/मुक्तेश्वर
- कालाढूंगी रोड से जाने वाले वाहनों को मल्लीताल रूसी बाईपास से ज्योलीकोट से कैंची धाम, अल्मोड़ा और मुक्तेश्वर को भेजा जाएगा।
- हल्द्वानी से जाने वाले वाहनों को पहले एचएमटी भीमताल तिराहा से नंबर एक बैंड ज्योलीकोट होते हुए वाया मस्जिद तिराहा भेजा जाएगा।
रूट प्लान- हल्द्वानी
भारी वाहनों के लिए
- रामपुर रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले बड़े वाहनों को शीतल होटल तिराहा होते हुए बरेली रोड से तीनपानी बाईपास तिराहा की तरफ डायवर्ट करके गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
- बरेली रोड से आने वाले बड़े वाहनों को तीनपानी बाईपास तिराहा से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को लालडांठ तिराहा से पनचक्की, हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहा होते हुए निकाला जाएगा।
- भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को नरीमन तिराहा काठगोदाम से डायवर्ट कर गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहा होते हुए गंतव्य को भेजा जाएगा।
- गौलापुल/रेलवे क्रासिंग से शहर में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
छोटे वाहनों का डायवर्जन
- बरेली रोड से जाने वाले वाहनों को तीनपानी से गौला बाईपास से नरीमन तिराहा के रास्ते काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। वहीं अन्य तरह के वाहनों को गांधी इंटर कॉलेज से एफटीआई तिराहा और आईटीआई तिराहा होते हुए मुखानी चौराहे से हाइडिल/कालटैक्स/नैनीताल रोड/भीमताल की तरफ भेजा जाएगा।
- रामपुर रोड से जाने वाले वाहनों को गोरापड़ाव, तीनपानी, होते हुए गोला बाईपास रोड से नरीमन काठगोदाम को भेजा जाएगा।
- कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को मुखानी चौराहा, नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए निकाला जाएगा।
- नैनीताल रोड से बरेली रोड जाने वाले वाहनों को पनचक्की, नरीमन तिराहा से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड को निकाला जाएगा।
- रामपुर रोड/कालाढूंगी रोड को जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहा से पनचक्की मुखानी होते हुए भेजा जाएगा।
- अन्य वाहनों को डिग्री कॉलेज तिराहा से मुखानी की ओर डायवर्ट करके भेजा जाएगा। साथ ही नैनीताल बैंक तिराहा से जेल रोड तिराहा, आईटीआई तिराहा रामपुर रोड की तरफ भेजा जाएगा।
रूट प्लान- रामनगर
- काशीपुर से गढ़वाल/रानीखेत/भतरोजखान जाने वाला ट्रैफिक शिवलालपुर चुंगी, चोरपानी, कोटद्वार रोड, लखनपुर चौराहा से आमडंडा के रास्ते निकाला जाएगा।
- काशीपुर से हल्द्वानी/नैनीताल जाने वाला ट्रैफिक शिवलालपुर चुंगी, भवानीगंज, किंगडम तिराहा से कोसी नया पुल होते हुए भेजा जाएगा।
- रानीखेत रोड से काशीपुर जाने वाला ट्रैफिक लखनपुर से कोसी बैराज, भवानीगंज, शिवलालपुर चुंगी होते हुए रवाना किया जाएगा।
- रानीखेत रोड से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को लखनपुर चुंगी से कोसी बैराज होते हुए निकाला जाएगा।
- शहर में बड़े वाहनों की 31 दिसंबर से एक जनवरी को सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक नो एंट्री रहेगी।
- नो एंट्री के समय काशीपुर रोड से आने वाले वाहनों को हल्दुआ बैरियर सड़क किनारे और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों को छोई सड़क किनारे व रानीखेत रोड से आने वाले वाहनों को आमडंडा सड़क किनारे पार्क किया जाएगा।
ज्यादा दबाव बनने पर यह रहेगी व्यवस्था
- रामपुर रोड से आने वाले सभी प्रकार के वाहन पंचायत घर तिराहे से आनंदपुर तिराहा वाया आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से लामाचौड़, नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) के रास्ते नैनीताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।
- बरेली रोड से आने वाले सभी वाहनों को मोतीनगर तिराहे से जयपुरवीसा और गन्ना सेंटर से पंचायत घर तिराहा के रास्ते आनंदपुर तिराहे, आरटीओ रोड होते हुए हनुमान मंदिर से लामाचौड़, नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) होते हुए नैनीताल, भवाली, अल्मोड़ा को भेजे जाएंगे।
- काशीपुर से आने वाले अन्य राज्य व जनपदों के सभी वाहनों को बाजपुर होते हुए गडप्पू, नया गांव व नैनीताल तिराहा (कालाढूंगी) होते हुए निकाला जाएगा।
- रुद्रपुर की ओर से आने वाले अन्य राज्य व जनपदों के सभी वाहनों को टांडा तिराहा से पंतनगर होते हुए बरेली रोड से लालकुआं के रास्ते वाया तीनपानी तिराहा से गौला बाईपास भेजा जाएगा।

अराजकता फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : एसपी ट्रैफिक
पर्यटन सीजन में ट्रैफिक अधिक होने पर पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं पुलिस की मुश्किलें भी बढ़ जाती हैं। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नए साल के मौके पर पुलिस को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वाले या हुड़दंग मचाकर माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं वाहन चालकों की मनमानी को भी स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed