फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists were horrified by the boat stuck in the silt of the lake

Nainital News: झील की सिल्ट में फंसी नाव से सैलानियों में दिखा खौफ

Tue, 28 May 2024 06:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 28 May 2024 06:31 AM IST
विज्ञापन
Tourists were horrified by the boat stuck in the silt of the lake
भीमताल झील की सिल्ट में सैलानियों की फंसी नाव को धक्का मारता नाव चालक।
भीमताल(नैनीताल)। सोमवार को भीमताल झील की सिल्ट में सैलानियों की नाव एक बार फिर फंस गई। इससे सैलानियों के हाथ पांव फूल गए। 15 मिनट के बाद नाव चालकों ने सैलानियों की नाव को धक्का मारकर किनारे किया। इससे पूर्व महीने में चार बार सैलानियों की नाव सिल्ट में फंस चुकी है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने कहा कि झील किनारे जगह-जगह रेलिंग तोड़कर बोट स्टैंड बना दिए गए हैं। लोगों ने कहा कि जिस जगह सिल्ट जमा है, वहां पर कोई चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। इससे सैलानी बोटिंग करते समय सिल्ट में फंस जाते हैं और उनकी जान का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों ने सिंचाई विभाग से झील किनारे चेतावनी बोर्ड लगाने, टूटी रेलिंग सही कराने और नियम के तहत सभी नाव चालकों को सरकारी बोट स्टैंडों से ही नाव संचालन कराने की अनुमति देने की मांग की है। ताकि नाव चालकों का रोजगार भी चलता रहे और झील की सुंदरता भी बनी रहे। उन्हाेंने कहा कि बीते एक माह में चार से अधिक बार सैलानियों की नाव भीमताल झील में जमी सिल्ट में फंस चुकी है। इसके बाद भी सिंचाई विभाग, नगर पालिका, जिला प्रशासन और पुलिस की उदासीनता किसी दिन सैलानियों की जान के लिए खतरा बन सकती है।
विज्ञापन


एसडीओ, सिंचाई विभाग, दिनेश रावत ने बताया कि जिस जगह सिल्ट जमा है, वहां पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएंगे। साथ ही झील में चयनित बोट स्टैंडों से ही नाव का संचालन कराया जाएगा। इसके लिए टीम के साथ निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed