फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists stuck in traffic jam, it took one hour to cover a distance of two km

Nainital News: जाम में फंसे सैलानी, दो किमी का सफर तय करने में लगा एक घंटा

Sat, 08 Jun 2024 06:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 08 Jun 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Tourists stuck in traffic jam, it took one hour to cover a distance of two km
भीमताल मार्ग पर शाम के समय लगा जाम। संवाद
भवाली/गरमपानी(नैनीताल)। भीमताल-भवाली मोटर मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे दो किमी लंबा जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फरसौली से भवाली बाजार तक पहुंचने में यात्रियों को एक घंटे से अधिक का समय लग गया। इससे यात्री और सैलानी गर्मी में परेशान नजर आए।
विज्ञापन


इधर भवाली-अल्मोड़ा एनएच पर शुक्रवार को डामरीकरण के चलते और वाहनों के भारी दबाव से सुबह से शाम तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों और पर्यटकों को जाम का सामना करना पड़ा। वहीं रातीघाट से लेकर रामगाड़ तक एक घंटे से अधिक जाम लगने से यात्री परेशान रहे। साथ ही झूलापुल गरमपानी और खैरना में दिनभर सड़क पर वाहन रेंगते रहे। खैरना पुलिस शाम तक यातायात व्यवस्था बनाने में लगी रही। इसके साथ ही कैंची धाम में भी श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम की समस्या बनी रही। भवाली सीओ सुमित पांडे ने बताया कि सड़क पर लगे जाम को पुलिस कर्मियों की मदद से खोला गया। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को श्रद्धालु भवाली से शटल सेवा के माध्यम से कैंची धाम तक पहुंचेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed