{"_id":"6725eb76ded0d1420405c80a","slug":"tourists-stuck-in-traffic-jam-from-mehragaon-to-kainchi-dham-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhimtal News: मेहरागांव से कैंची धाम तक लगा जाम, सड़क पर घंटों रेंगते रहे वाहन; पुलिस की व्यवस्था रही फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal News: मेहरागांव से कैंची धाम तक लगा जाम, सड़क पर घंटों रेंगते रहे वाहन; पुलिस की व्यवस्था रही फेल
Sat, 02 Nov 2024 02:36 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 02 Nov 2024 02:36 PM IST
सार
वीकेंड के चलते मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में घूमने आए सैलानियों की आवाजाही से शनिवार की सुबह 10 बजे से मेहरागांव, फरसौली, भवाली से लेकर कैंची तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई।
विज्ञापन
मेहरागांव से कैंची धाम तक तीन घंटे से जाम में फंसे सैलानी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के वीकेंड के चलते मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ों में घूमने आए सैलानियों की आवाजाही से शनिवार की सुबह 10 बजे से मेहरागांव, फरसौली, भवाली से लेकर कैंची तक लंबा जाम लगा रहा। जाम को खोलने में पुलिस की व्यवस्था पूरी तरह फेल नजर आई। जाम के नहीं खुल पाने से सैलानियों के साथ स्थानीय लोग भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
गाजियाबाद के सचिन गुप्ता, पल्लवी गुप्ता ने कहा कि वह कैंची धाम के दर्शन के लिए आए हुए थे लेकिन सुबह से जाम में फंसे हुए हैं। जाम नहीं खुल पा रहा है। इसको लेकर वह परेशान रहे। कैंची धाम को जा रहे पवन कुमार ने बताया कि वह ढाई घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। लेकिन जाम नहीं खुल पाने से वाहन आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। कैंची धाम में भी सुबह से लोगों की भीड़ लगने से जाम की समस्या बनी रही। पुलिस प्रशासन को भी शनिवार को इतनी अधिक संख्या में सैलानियों के आने की उम्मीद नहीं थी। इसके चलते पुलिस जाम खोलने में सफल नजर नहीं आ रही है। दोपहर 1.30 बजे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन