{"_id":"6a25cafefa361e153b0246ab","slug":"tourists-struggled-with-traffic-jams-from-bhawali-to-mukteshwar-nainital-news-c-238-1-shld1023-126816-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भवाली से मुक्तेश्वर तक जाम से जूझे सैलानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भवाली से मुक्तेश्वर तक जाम से जूझे सैलानी
विज्ञापन
नैनीताल/धानाचूली/मुक्तेश्वर। नैनीताल इन दिनों पर्यटकों से गुलजार है। जून की चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए देशभर से सैलानी यहां पहुंच रहे हैं। पर्यटक का दबाव बढ़ने पर बुकिंग वाले सैलानियों के वाहनों को नगर में प्रवेश दिया गया। भीमताल, भवाली, कैंची धाम में दिनभर जाम लगता रहा।
रविवार को पर्यटकों की भारी तादाद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए रणनीति अपनाई। नैनीताल के प्रवेश द्वार विशेषकर रूसी बाईपास और नारायण नगर पर दोपहर के बाद वाहनों के प्रवेश को सीमित कर दिया गया। नियम के अनुसार केवल उन्हीं वाहनों को शहर के भीतर जाने की अनुमति दी गई जिनके पास होटल की कंफर्म बुकिंग और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध थी। बिना पार्किंग बुकिंग वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही रोक दिया गया जहां से पर्यटक शटल सेवा (टैक्सी और बसों) के माध्यम से नैनीताल पहुंचे। इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य शहर के मुख्य चौराहों और संकरी सड़कों को जाममुक्त रखना था। उधर, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, धारी और मुक्तेश्वर क्षेत्र में रविवार को जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को घंटों परेशानियों का सामना करना पड़ा। भवाली से कैंची धाम और धारी से मुक्तेश्वर तक जाम लगने से वाहन रेंगते हुए नजर आए। मुक्तेश्वर, भटेलिया, कसियालेख, धारी क्षेत्र में सैलानियों की आवाजाही से पर्यटन कारोबार बेहतर रहा। वहीं कैंची धाम में श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन किए। संवाद
खैरना में पुलिस ने रोके भारी वाहन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना पुलिस ने रविवार को अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हाईवे किनारे रोके रखा। दिनभर वाहन रोकने से वाहन चालक परेशान नजर आए। रात 8 बजे बाद यातायात सामान्य होने पर पुलिस ने बारी-बारी से वाहनों को छोड़ा। संवाद