फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists started turning to Nainital, most hotels in Nainital were booked

पर्यटकों का नैनीताल होने लगा रुख, नैनीताल के अधिकांश होटल बुक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tourists started turning to Nainital, most hotels in Nainital were booked
नैनीताल के चाट मार्केट में चहल कदमी करती युवतियां। - फोटो : NAINITAL
नैनीताल/भीमताल। रविवार को नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से अधिकांश होटल बुक रहे। पर्यटन गतिविधियां बढ़ने से कारोबारी उत्साहित दिखे जबकि भीमताल, नौकुचियाताल और सातताल के पर्यटकों की आवाजाही काफी कम रही। सैलानियों की आवाजाही कम होने से कारोबारी परेशान रहे। पर्यटन कारोबारियों ने पर्यटकों की आवाजाही कम होने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से बनाए गए ट्रैफिक प्लान को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ। रविवार को अन्य दिनों की तुलना में पर्यटकों की आवक अधिक रहने से सुबह से लेकर शाम तक खूब रौनक देखने को मिली। शाम होते ही अधिकांश होटल फुल नजर आए। नगर के दर्शनीय स्थलों चिड़ियाघर में 1,201 पर्यटक पहुंचे। जिनमें 1,035 वयस्क तथा 166 बच्चे शामिल थे। इसके अलावा नैनीताल कालाढूंगी मोटर मार्ग में सरिताताल के जंगल स्थित वाटरफॉल में 920, हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 358 पर्यटकों ने मौजमस्ती की। पर्यटकों ने जहां केबिल कार का तो आनंद लिया वहं सूखाताल स्थित केव गार्डन में भी प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। पर्यटकों ने बारापत्थर से लेकर टिफिनटॉप तक घुड़सवारी का आनंद लिया। तो कई पर्यटक हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, लवर्स प्वाइंट, सरिताताल, हनुमानगढ़ी आदि दर्शनीय स्थलों के दीदार किए।
विज्ञापन

इधर, भीमताल में पर्यटकों की आवाजाही कम होने पर कारोबारियों ने कहा कि भीमताल, सातताल और नौकुचियाताल के पर्यटन कारोबारी पहले ही दो साल से कोरोना के चलते परेशान हैं। पुलिस नए ट्रैफिक प्लान के तहत सैलानियों के वाहनों को रानीबाग-भीमताल मार्ग से नहीं आने दे रही है। इससे पर्यटन कारोबार प्रभावित हो रहा है। एप्पल इन होटल के प्रबंधक संजीव भगत ने बताया कि रविवार को सैलानियों की आवाजाही नहीं होने से होटल, होम स्टे और रेस्टोरेंट वीरान नजर आए। उन्होंने कहा कि प्रशासन को ट्रैफिक प्लान तैयार करते समय पर्यटन कारोबारियों की समस्या भी देखनी चाहिए ताकि पर्यटन कारोबार प्रभावित न हो। भीमताल कायकिंग संचालक अनवर उल्ला ने बताया कि सैलानियों के कम पहुंचने से पर्यटन कारोबार प्रभावित रहा। वहीं डांठ क्षेत्र के कारोबारी भी परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
पुलिस के वालंटियर्स ने निभाई भूमिका
पर्यटकों ने माल रोड समेत पंत पार्क में लगी अस्थायी दुकानों के साथ ही तल्लीताल व मल्लीताल बाजारों के अलावा भोटिया माला बाजार, तिब्बती बाजार व पालिका मार्केट से खूब खरीददारी की। पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से नगर की माल रोड समेत कई मुख्य मार्गों में जाम भी लगा लेकिन यातायात पुलिस के साथ ही वालंटियर्स ने यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाए रखा। इधर, तल्लीताल टोल से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को नगर में सात सौ वाहन गुजरे जबकि मल्लीताल बारापत्थर से एक हजार से अधिक वाहन पहुंचे। शाम को नगर की छोटी बड़ी पार्किंग 60 से 70 फीसदी भरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed