फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists started returning after capturing the memories of Nainital on camera.

Nainital News: नैनीताल की यादों को कैमरे में कैद कर लौटने लगे सैलानी

Sun, 30 Jun 2024 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 30 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tourists started returning after capturing the memories of Nainital on camera.
नैनीताल। मानसून सत्र शुरू होने और स्कूलों की छुट्टी खत्म होते ही सैलानी अच्छी यादें लिए नैनीताल से लौटने लगे हैं। नैनीताल में इस सीजन में लाखों सैलानियों ने हसीन पल गुजारे।
विज्ञापन

जैसे जैसे तराई भाबर में गर्मी बढ़ती है, हिल स्टेशनों की ओर आने वाले सैलानियों की संख्या भी बढ़ जाती है। इधर रविवार को सुबह से ही नैनीताल, भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल आदि क्षेत्रों मेेें सैलानियों का ताता लगा रहा। ऐसे में शहर की सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई। शाम को अधिकतर सैलानी लौटने लगे।
विज्ञापन

नैनीताल पहुंचे सैलानियों ने मालरोड, तिब्बती भोटिया बाजार, पंत पार्क, स्नोव्यू, हनुमानगढ़ी, बारापत्थर, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन में मौज मस्ती की और रोपवे से स्नोव्यू तक की सैर की। बड़ी संख्या में सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार किया जबकि घुड़सवारी के शौकीन बारापत्थर पहुंचे। नगर में सैलानियों की आवाजाही बढ़ने के बाद तल्लीताल व मल्लीताल स्थित पार्किंग स्थल भी वाहनों से पैक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को रोडवेज बस स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। इस दौरान यात्रियों को सीट के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इधर परिवहन की ओर से बसों के फेरे बढ़ाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed