फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists risking their lives to become a hit on social media

Nainital News: सोशल मीडिया पर हिट हाेने के लिए जान दांव पर लगा रहे पर्यटक

Mon, 30 Oct 2023 02:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 30 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tourists risking their lives to become a hit on social media
नैनीताल। सोशल मीडिया में शोहरत और चंद लाइक पाने के लिए नैनीताल घूमने के लिए आने वाले पर्यटक नौकायन के दौरान अपनी जान तक दांव पर लगा रहे हैं। इस तरह का एक मामला रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक युवती नैनीझील में नौकायन के समय बिना लाइफ जैकेट के डांस करती नजर आ रही है। लेकिन प्रशासन और पालिका मूकदर्शक बने हुए हैं। शायद उन्हें किसी बड़े हादसे का इंतजार है।
विज्ञापन

नैनीझील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन प्रतिबंधित है। पालिका की ओर से बिना लाइफ जैकेट नौकायन करते पकड़े जाने पर दंड का भी प्रावधान रखा गया है लेकिन इसके बाद भी रोजाना नैनीझील में बिना लाइफ जैकेट नौकायन हो रहा है। ऐसा करने पर न ही नाव चालक पर्यटकों को टोकते हैं और न ही जिला प्रशासन व पालिका गंभीर नजर आती है। इसके चलते आए दिन पर्यटक बिना लाइफ जैकेट झील के बीच में नाव में खड़े होकर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी करते नजर आते हैं।
विज्ञापन

इन दिनों एक युवती का झील में नाव के ऊपर बिना लाइफ जैकेट डांस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। जिसे लोग प्रशासन व पालिका की लापरवाही बता रहे हैं। वीडियो में युवती नाव में खड़ी होकर डांस करती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि यदि कोई पर्यटक नाव में बिना लाइफ जैकेट पहने बैठा या डांस करते पाया गया तो उस नाव चालक का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। वायरल वीडियो की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed