फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists in Nainital have started booking hotels for Diwali

UK News: दिवाली की रोशनी से चमकेगा नैनीताल का पर्यटन, 25% से ज्यादा एडवांस बुकिंग; सैलानी फोन पर कर रहे पूछताछ

Fri, 03 Oct 2025 10:18 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 03 Oct 2025 10:18 AM IST
सार

आपदा से पिटे पर्यटन कारोबार को दीपावली पर पंख लगने की उम्मीद है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के होटलों में 25 फीसदी से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। 

विज्ञापन
Tourists in Nainital have started booking hotels for Diwali
नैनी झील, नैनीताल

विस्तार

बरसात के दौरान हुई दैवीय आपदा की एक के बाद एक घटनाओं से पिटे पर्यटन कारोबार को दीपावली पर पंख लगने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी से दूर दराज के सैलानियों ने होटलों में बुकिंग करानी शुरू कर दी है। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों के होटलों में 25 फीसदी से अधिक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। हर साल दीपावली के मौके पर नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचते हैं।

विज्ञापन


नैनीताल के होटल व्यवसायी राज गुप्ता बताते हैं कि नवरात्र में सीजन हल्का था लेकिन अब सैलानी 18 से 30 अक्तूबर के बीच के लिए कमरों को लेकर पूछताछ करने लगे हैं। बताया कि 25 फीसदी तक एडवांस बुकिंग भी हो चुकी है। होटल व्यवसायी आलोक साह को भी दीपावली पर पर्यटन कारोबार के बेहतर होने की उम्मीद है।पैराग्लाइडिंग को लेकर रहती है विशेष रुचि : जिले के साहसिक पर्यटन कारोबारी नितिन राणा का कहना है कि नैनीताल और कैंची धाम आने वाले सैलानियों में पैराग्लाइडिंग को लेकर विशेष रूचि रहती है।
विज्ञापन


बड़ी संख्या में सैलानी पैराग्लाइडिंग करने आते हैं। अभी तक बरसात के कारण यह बंद थी। अब खुली है तो सैलानी आने लगे हैं। राणा का कहना है कि आपदा ने पर्यटन कारोबार को जो जख्म दिए हैं वह नवरात्र के साथ ही भरने लगे हैं। दीपावली पर सैलानियों के उमड़ने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed