फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists gathered again in Nainital on the weekend

Nainital News: सप्ताहांत पर फिर नैनीताल में उमड़े सैलानी

Sun, 02 Jul 2023 01:50 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 02 Jul 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Tourists gathered again in Nainital on the weekend
नैनीताल। सप्ताहांत के मौके पर शनिवार को नैनीताल सैलानियों से गुलजार रहा। सुबह से ही नगर के सभी पर्यटक स्थलों में सैलानियों की भीड़ रही। पूरे दिन पर्यटकों ने नौकायन किया जिसके चलते नैनीझील नौकाओं से पटी रही। वहीं दोपहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

सप्ताहांत के मौके पर नैनीताल में शनिवार को सैकड़ों की संख्या में सैलानी पहुंचे। सैलानियों की भीड़ देख पर्यटन कारोबारियों के भी चेहरे भी खिले रहे। नगर की माल रोड, मल्लीताल बाजार, पंत पार्क, बैंड स्टैंड, भोटिया बाजार में सैलानी चहलकदमी करते नजर आए।
विज्ञापन

नैनीझील में हजारों पर्यटकों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। वहीं देर शाम तक सैलानी माल रोड में चहलकदमी करते नजर आए। शहर में बारिश के दौरान भी सैलानी मस्ती करते नजर आए। सैलानियों की भीड़ के चलते दोपहर के समय सड़कों में वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। वाहनों की संख्या ज्यादा होने से कई बार वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कई सैलानियों ने अपने वाहन सड़क के किनारे खड़े कर दिए जिसके चलते पुलिस को यातायात व्यवस्थित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
सीओ विभा दीक्षित ने बताया कि शनिवार को भी शहर में भीड़ बढ़ने के बाद बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थायी पार्किंग स्थलों में वाहनों को रोककर शटल के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed