{"_id":"6af61728112153bdfb0270f8","slug":"tourists-flock-to-nainital-and-kainchi-dham-following-the-festive-season-nainital-news-c-238-1-ntl1018-132335-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: त्योहारी सीजन के बाद नैनीताल और कैंची धाम में उमड़े पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: त्योहारी सीजन के बाद नैनीताल और कैंची धाम में उमड़े पर्यटक
Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 13 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। त्योहारी सीजन के दौरान पर्यटकों की आवाजाही कम रहने के बाद बृहस्पतिवार को नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में अचानक इजाफा देखने को मिला। सुबह से ही पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे शहर के प्रमुख मार्गों और आसपास के रास्तों पर वाहनों का दबाव बढ़ गया।
बीते दिनों दीपावली समेत अन्य त्योहारों के चलते पर्यटन गतिविधियां अपेक्षाकृत कम थीं। इस कारण नैनीताल में पर्यटकों की आमद भी सामान्य बनी हुई थी। हालांकि, बृहस्पतिवार को अवकाश के बाद पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों का रुख बढ़ा। नैनीताल के साथ ही कैंची धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचे।
पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही का असर भवाली, कैंची धाम और नैनीताल को जोड़ने वाले मार्गों पर भी दिखाई दिया। वाहनों की संख्या बढ़ने से कुछ स्थानों पर यातायात धीमा रहा और जाम की स्थिति बनी। पर्यटकों की आमद बढ़ने से पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों ने बताया कि बीते दिनों के मुकाबले बृहस्पतिवार को अच्छी भीड़ रही। आगामी दिनों में पर्यटकों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।