फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists enjoy paragliding

सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग का लुत्फ उठाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Tourists enjoy paragliding
नौकुचियाताल में पैराग्ला​इडिंग के लिए तैयार सैलानी। - फोटो : BHIMTAL
भीमताल (नैनीताल)। तीन माह बाद बुधवार को सैलानियों ने पैराग्लाइडिंग से उड़ान भरी। इसके साथ ही पैराग्लाइडिंग कंपनियों के संचालकों में सैलानियों के आने की उम्मीद बढ़ गई है। हालांकि अभी उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की ओर से दो कंपनियों के चार पायलटों को ही फ्लाइंग सेफ्टी का उच्चतम कोर्स (एसआईवी) का टेस्ट पास करने के बाद ही पैराग्लाइडिंग के संचालन की अनुमति मिली है। वहीं पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने शेष 10 कंपनियों के पायलटों से एसआईवी टेस्ट पास करने को कहा है।
विज्ञापन

कुमाऊं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सचिव नितिन राणा ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद से अनुमति मिलने पर भीमताल में पैराग्लाइडिंग का संचालन शुरू हो गया है। बताया कि इससे भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल के पर्यटन स्थलों में सैलानियों के बढ़ने की उम्मीद जग गई है। साथ ही पैराग्लाइडिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों को फिर से रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

बुधवार को पैराग्लाइडिंग के संचालन शुरू होने के बाद सैलानियों ने पैराशूट से आसमां की उड़ान का लुत्फ उठाया। नितिन राणा और मनोज नेगी ने बताया कि कोविड के नियमों के तहत ही सैलानियों को पैराग्लाइडिंग कराई जा रही है। अपर मुख्य अधिशासी अधिकारी साहसिक विंग कर्नल अश्विन पुंडीर ने बताया कि जिन कंपनियों के पायलटों ने एसआईवी का टेस्ट पास कर लिया है उन्हें पैराग्लाइडिंग की अनुमति मिल गई है। साथ ही शेष कंपनियों से अपने पायलटों को एसआईवी का टेस्ट कराने को कहा है। ताकि उन्हें भी अनुमति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed