फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourists deprived of facilities even after charging fees

Nainital News: शुल्क लेने के बाद भी सुविधाओं से महरूम पर्यटक

Fri, 24 May 2024 06:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 24 May 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Tourists deprived of facilities even after charging fees
नैनीताल। पर्यटकों से शुल्क लेने के बाद भी वे मूलभूत सुविधाओं से महरूम हैं। जिससे पर्यटकों ने नाखुशी जाहिर की है। नैनीताल में हिमालय दर्शन व लवर्स प्वाइंट को छोड़कर हर पर्यटक स्थल के लिए पर्यटकों से घूमने का शुल्क लिया जा रहा है। कई पर्यटकों को पार्किंग के लिए घंटों भटकना पड़ता है। कई पार्किंग स्थलों में पर्यटकों के लिए नि:शुल्क पीने के पानी व नि:शुल्क शौचालय तक की व्यवस्था नहीं है। वहीं टिफिन टॉप, चायनापीक व किलबरी जलाशय में भी पर्यटकों से शुल्क लेने के बाद भी उनके लिए नि:शुल्क शौचालय समेत कोई मूलभूत सुविधा नहीं है। वहीं नौकायन करने वाले पर्यटकों के लिए नि:शुल्क पानी व बैठने की व्यवस्था नहीं है। वहीं बारा पत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी करने वाले पर्यटकों के लिए भी मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

जिला पर्यटन अधिकारी अतुल भंडारी ने बताया कि नगर में पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जगह-जगह सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। नैनीताल की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार हर स्थान पर शौचालय निर्माण में दिक्कतें हैं। वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद तिवारी ने बताया कि पर्यटकों की संख्या को देखते हुए आने वाले समय में नैनापीक, बारापत्थर व टिफिन टॉप क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed