New Year Celebration: बैगर होटल बुकिंग के न आएं मसूरी और नैनीताल, सैलानियों को नहीं दिया जाएगा प्रवेश
31 दिसंबर और पहली जनवरी को नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ जाती है। सैकड़ों सैलानी नया साल मनाने इन दोनों शहरों में परिवार समेत पहुंचते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि जिन सैलानियों के पास होटलों की एडवांस बुकिंग नहीं है वह 31 दिसंबर तथा नए वर्ष के मौके पर नैनीताल और मसूरी की यात्रा से बचें। अन्यथा उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं सैलानी पर्यटक स्थलों की ओर आएं जिन्होंने पहले से ही होटल बुक किए हैं। बिना होटलों में बुकिंग कराए आने वाले सैलानियों को शहर से बाहर ही रोका जाएगा।
नए वर्ष के मौके पर विशेष यातायात प्लान
पुलिस महानिदेशक गुरुवार को डीआईजी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को नैनीताल और मसूरी में पर्यटकों की आमद एकाएक बढ़ जाती है। सैकड़ों सैलानी नया साल मनाने इन दोनों शहरों में परिवार समेत पहुंचते हैं। कहा कि ऐसे में बगैर होटलों में एडवांस बुकिंग कराए यात्रा करने से सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और वह अच्छा अनुभव लेकर नहीं जाते जिसका असर पर्यटन पर पड़ता है।
New Year Celebration: मसूरी में 80 फीसदी होटल बुक, औली और धनोल्टी में पर्यटकों का हुजूम, तस्वीरें
कहा कि 31 दिसंबर और पहली जनवरी को पर्यटन स्थलों की यात्रा पर आने वाले सैलानी घर से निकलने से पहले ही सोशल साइट्स पर उत्तराखंड पुलिस के यातायात प्लान को देख लें ताकि उन्हें किसी तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। नैनीताल और मसूरी दोनों शहरों के लिए उत्तराखंड पुलिस ने नए वर्ष के मौके पर विशेष यातायात प्लान बनाया गया है, जिसका शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराए पुलिस
डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि वर्तमान में कोरोना के नए वैरिएंट का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए पुलिस लोगों से सख्ती से कोरोना गाइड लाइन का पालन कराए। उन्होंने लोगों से भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। कहा कि नाइट कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।
चुनाव में खलल डालने वालों से सख्ती से निपटेंगे
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह से तैयार है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह कानून व्यवस्था में खलल डालने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा। सीमावर्ती क्षेत्रों में माओवादियों पर नजर रख उनको पकड़ने के लिए भी अभियान चलाते हुए कार्रवाई की जाएगी।
27 साल बाद बढ़ाई गई इनामी राशि
डीजीपी ने बताया कि उन्होंने जघन्य अपराधों के निस्तारण के लिए दी जाने वाली इनामी राशि बढ़ा दी है। ऐसा 27 साल बाद हुआ है। बताया कि अब एसएसपी बीस हजार, डीआईजी पचास हजार और डीजीपी दो लाख तक का इनाम दे सकेंगेे। साथ ही कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने से पहले ही पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने संबंधी शासनादेश जारी करा दिया जाएगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव से वार्ता हो चुकी है। पुलिस कर्मी विरोध न करें।