{"_id":"660e61114654b384880011fb","slug":"tourists-are-decreasing-in-nainital-according-to-tourism-department-data-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital: पर्यटन विभाग के आंकड़ों में नैनीताल में घट रहे सैलानी, देखिए रिकॉर्ड; जानें क्या बोले होटल कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: पर्यटन विभाग के आंकड़ों में नैनीताल में घट रहे सैलानी, देखिए रिकॉर्ड; जानें क्या बोले होटल कारोबारी
Thu, 04 Apr 2024 02:33 PM IST
हीरा मेहरा
रवींद्र पांडे रवि, संवाद
रवींद्र पांडे रवि, संवाद
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 04 Apr 2024 02:33 PM IST
सार
नैनीताल में पर्यटक साल दर साल बढ़ रहे हैं लेकिन पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उनकी संख्या घट रही है। जिला पर्यटन विभाग के मुताबिक जिले में 944 होटल, 63 टेंट कॉलोनी, सात धर्मशाला और 957 होम स्टे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
नैनीताल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल नगर में पर्यटक साल दर साल बढ़ रहे हैं लेकिन पर्यटन विभाग के आंकड़ों में उनकी संख्या घट रही है। पर्यटक बढ़ने पर पर्यटन कारोबारियों का तर्क है कि गैर पंजीकृत होटलों के चलते पर्यटकों की वास्तविक संख्या में घालमेल हो रहा है। साथ ही यह सरकारी राजस्व को नुकसान भी पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला पर्यटन विभाग के मुताबिक जिले में 944 होटल, 63 टेंट कॉलोनी, सात धर्मशाला और 957 होम स्टे पंजीकृत हैं। विभाग के अनुसार बीते दस वर्ष में नैनीताल जिले का पर्यटन घटा है। जबकि होटल कारोबारियों के अनुसार नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। मई-जून तक सीमित रहने वाला पर्यटन अब वर्षभर चलता है। चुंगी ठेकेदारी से जुड़े राजेश वर्मा बताते हैं कि नगर की लेक ब्रिज चुंगी की निविदा दरों में बीते सात-आठ वर्षों में पर्यटकों की इंट्री काफी बढ़ी है। वहीं टैक्सी मालिक चालक समिति अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि पूर्व में पर्यटक वाहन कम होने से ट्रैफिक आसानी से कंट्रोल हो जाता था। 2015-2016 से पीक सीजन, वीकेंड, थर्टी फर्स्ट के दौरान रूसी-बाईपास से शटल सेवा की व्यवस्था शुरू की गई है। ऐसे में नैनीताल में पर्यटकों के घटने की बात बेमानी सी लगती है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Uttarakhand: रामनगर का सरकारी अस्पताल पीपीपी मोड़ से हटा, चार साल बाद अब हॉस्पिटल को सरकार चलाएगी; जानें वजह
विज्ञापन
दस वर्षों में पहुंचे पर्यटक
वर्ष संख्या
2015 815805
2016 873395
2017 917652
2018 933657
2019 933906
2020 215749
2021 326259
2022 529676
2023 784497
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन की ओर से कई बार जिला व शासन स्तर पर लिखित शिकायत की गई है। अनुमानत: गैर पंजीकृत कारोबारियों की संख्या पर्यटन विभाग में दर्ज संख्या से चार से पांच गुना अधिक होगी। गैर पंजीकृत सरकार को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। यदि सभी का पंजीकरण हो तो पर्यटन से कुल बजट को मिलने वाली 17 से 20 फीसदी की हिस्सेदारी बढ़ जाएगी।
-दिग्विजय सिंह बिष्ट अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल
पहले डीएसए व मेट्रोपोल की पार्किंग से व्यवस्थाएं हो जाती है। आठ-दस वर्षों में अंडा मार्केट, मस्जिद तिराहा, अशोक सिनेमा हाल, बीडी पांडे, बारापत्थर में नई पार्किंग बनाई गई। जिला प्रशासन ने सूखाताल में सड़क के किनारे नई पार्किंग शुरू की। तल्लीताल फांसी गधेरा में निजी पार्किंग शुरू हुई है। रूसी बाईपास को भी बड़ी पार्किंग के रूप में प्रयोग में लाया जा रहा है।
-शिवराज नेगी, प्रभारी कार्यालय अधीक्षक, पालिका
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में विभिन्न माध्यमों से जानकारी लेकर गैर पंजीकृत होटल, गेस्ट हाउस की सूची तैयार की जा रही है। शीघ्र ही ऐसे कारोबारियों को नोटिस समेत चालानी कार्रवाई की जाएगी।
-अतुल भंडारी जिला पर्यटन अधिकारी