{"_id":"6a53f0a84766c89eca0ca99e","slug":"tourist-spots-in-nainital-come-alive-with-activity-nainital-news-c-238-1-shld1023-128147-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: नैनीताल के पर्यटन स्थल हुए गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: नैनीताल के पर्यटन स्थल हुए गुलजार
Mon, 13 Jul 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 13 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
नैनीताल। मैदानी इलाकों में भीषण उमस और गर्मी से राहत पाने के लिए रविवार को भारी संख्या में पर्यटक नैनीताल पहुंचे। सप्ताहांत पर हुई इस बंपर आमद से नैनीताल के सभी प्रमुख पर्यटन स्थल पूरी तरह पैक नजर आए। सुबह से ही तल्लीताल और मल्लीताल क्षेत्रों में वाहनों का दबाव बढ़ने लगा था। नैनी झील में नौका विहार के लिए सैलानियों की लंबी कतारें देखी गईं। इसके अलावा मॉलरोड, इकोकेव गार्डन, स्नो व्यू और नैनीताल जू (चिड़ियाघर) में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। पर्यटकों की भारी भीड़ के चलते दोपहर होते-होते नगर के सभी प्रमुख पार्किंग स्थल 80 फीसदी तक फुल हो गए। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इधर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से स्थानीय होटल व्यवसायियों, टैक्सी ऑपरेटरों, रेस्टोरेंट मालिकों और छोटे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। संवाद
विज्ञापन