फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist rush in Nainital causes massive traffic jam, disrupting traffic

Nainital News: नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ से भीषण जाम, यातायात चरमराया

Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 05 Apr 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tourist rush in Nainital causes massive traffic jam, disrupting traffic
नैनीताल। मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने शनिवार को नैनीताल पहुंचे हजारों पर्यटकों से शहर में भीषण जाम लगा। सुबह से ही प्रवेश द्वारों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन


प्रशासन के यातायात दावे विफल रहे। सुबह 10 बजे तक सभी पार्किंग भर गईं जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा गई। मॉल रोड, मल्लीताल और तल्लीताल की सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। जाम से पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हुई। स्थिति नियंत्रित करने प्रशासन ने रूसी बाईपास व नारायण नगर में बैरियर लगाए। पुलिस ने केवल पुष्टि की गई होटल बुकिंग और निजी पार्किंग वाले वाहनों को शहर में प्रवेश दिया। अन्य पर्यटकों को बाहरी पार्किंग में वाहन पार्क कर शटल सेवा से शहर भेजा गया। नैनीझील में नौका विहार और अन्य पर्यटन स्थल भी गुलजार रहे।
विज्ञापन


- शहर की पार्किंग पैक होने के बाद केवल उन्हीं पर्यटकों को निजी वाहनों के साथ प्रवेश दिया गया है जिनके पास होटल की कन्फर्म बुकिंग और पार्किंग उपलब्ध है। -डॉ. जगदीश चंद्र, एसपी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed