फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist movement increased in Nainital

नैनीताल में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Tourist movement increased in Nainital
नैनीताल। शहर और आसपास के पर्यटक स्थलों में शुक्रवार को सैलानियों का तांता लगा रहा। सैलानियों के वाहन बढ़ने से सड़कों पर कई दफा जाम की स्थिति बनी। पूरे दिन पुलिस यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। बाद में बिना होटल, पार्किंग बुकिंग वाले सैलानियों के वाहन रूसी बाईपास की अस्थायी पार्किंग में रोक दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से मालरोड, पंत पार्क, चाट बाजार, बोट स्टैंड, बैंड स्टैंड, बड़ा बाजार, तल्लीताल बाजार पर्यटकों से गुलजार रहा। लगातार सैलानियों की आवक से पूरे दिन सड़क में वाहनों की कतार लगी रही। सड़क किनारे सैलानियों के वाहन खड़े होने से कई बार जाम के हालात बने जिससे स्थानीय लोगों समेत सैलानियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस पूरे दिन यातायात व्यवस्था बनाने में जुटी रही। पूरे दिन नैनीझील में हजारों सैलानियों ने नौकायन का लुत्फ उठाया। शनिवार को भी सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed