फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tourist dies of heart attack while bathing in resort in ramnagar

Ramnagar: रिजॉर्ट में नहाते समय पर्यटक की हार्टअटैक से मौत, बिहार से कंपनी के टूर में आया था पर्यटक; जांच शुरू

Sat, 13 Jul 2024 12:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 13 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

रामनगर में एक आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के एक पर्यटक की सुबह नहाते हुए हार्टअटैक से मौत हो गई। जब तक उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
Tourist dies of heart attack while bathing in resort in ramnagar
रिजॉर्ट में नहाते समय पर्यटक की हार्टअटैक से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में एक आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने आए बिहार के एक पर्यटक की सुबह नहाते हुए हार्टअटैक से मौत हो गई। जब तक उसके साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है और मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन

 
50 वर्षीय कल्यानपुर जुमई बिहार निवासी सुंदर ठाकुर पुत्र लाखन ठाकुर बिहार की एडब्लूपीएल आयुर्वेदिक कंपनी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने 9 जुलाई को रामनगर आए थे। कंपनी का प्रशिक्षण कार्यक्रम रामनगर के क्यारी गांव स्थित एक रिजाॅर्ट में था। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 250 लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण और सेमिनार में शामिल होकर शनिवार को वापस जाना था। शनिवार की सुबह नहाते समय सुंदर के सीने में अचानक दर्द उठा। सुंदर को तुरंत रामनगर चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने बताया कि प्रथम दृष्टता के आधार पर हार्ट अटैक के कारण उनकी मौत हुई है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- आशियाना उजड़ता देख बिलख उठे लोग: बोले- हम गरीब थे इसलिए किया अपराधियों जैसा सलूख, गलत थे तो क्यों दिया आवास
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं उनके साथी पर्यटकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। दूसरी ओर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया पर्यटक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वही कंपनी के लोगों द्वारा उसके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed