{"_id":"64971a85cca3054c8206e1d4","slug":"tourist-death-bhimtal-bhimtal-news-c-240-1-shld1006-226-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: भीमताल के होटल में संदिग्ध हालात में सैलानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: भीमताल के होटल में संदिग्ध हालात में सैलानी की मौत
Sat, 24 Jun 2023 10:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
भीमताल (नैनीताल)। नगर के होटल में ठहरे दिल्ली निवासी एक सैलानी की शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ गई। सैलानी की तबीयत बिगड़ने पर पत्नी उन्हें होटल कर्मियों के सहयोग से सीएचसी भीमताल लेकर पहुंचीं जहां से उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। हल्द्वानी में इलाज के दौरान सैलानी की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा ने बताया कि नई दिल्ली के गोरख पार्क नियर नवदुर्गा मंदिर निवासी रोहित कंसल (40) पुत्र अनिल कुमार अपनी पत्नी बबली कंसल और दो बच्चों के साथ शुक्रवार को भीमताल घूमने आए थे। वह परिवार के साथ नगर के एक होटल में ठहरे हुए थे। थानाध्यक्ष के मुताबिक बबली कंसल ने बताया कि पति रात 12 बजे टीवी देख रहे थे। इस बीच घबराहट होने पर वह बरामदे में चले गए। काफी देर तक कमरे में नहीं आने पर देखा तो वह बरामदे में पड़े थे। इसके बाद उन्हें सीएचसी भीमताल ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी में डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं आई है।