{"_id":"682b97c6cc2fa849f90dec8d","slug":"tourist-bus-vandalized-near-ramnagar-degree-college-accused-absconding-ramnagar-news-c-239-1-ntl1004-107267-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रामनगर डिग्री कॉलेज के पास पर्यटकों की बस में की तोड़फोड़, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रामनगर डिग्री कॉलेज के पास पर्यटकों की बस में की तोड़फोड़, आरोपी फरार
रामनगर। रामनगर डिग्री कॉलेज के पास पर्यटकों की बस पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने बस के आगे व साइड के शीशे तोड़ दिए। बस चालक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी निवासी बस चालक सुनील कुमार शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दिल्ली से पर्यटकों को लेकर रामनगर आया था। रविवार को जंगल सफारी के बाद डिग्री कॉलेज के पास खड़ी बस में पर्यटक सवार हुए। बस के आगे कुछ युवक खड़े थे और आपस में बहस कर रहे थे। युवकों ने स्कूटी बस के आगे लगा दी और गाली-गलौज करते हुए क्रिकेट बैट से बस का अगला शीशा, साइड मिरर तोड़कर फरार हो गए। वहीं शीशे के टुकड़े लगने से कुछ पर्यटकों को हल्की चोटें आई हैं।कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि चालक सुनील कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की खोज की जा रही है। पर्यटकों को दूसरी बस से दिल्ली भेजा गया है। बताया कि पर्यटक रामनगर के ही एक रिजॉर्ट में रुके थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।