{"_id":"624b3c1ff679613d8a372d67","slug":"tourism-in-nainital-nainital-news-hld458459686","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी नेपाल में आयोजित ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लेंगे नैनीताल के पर्यटन कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी नेपाल में आयोजित ट्रैवल मार्ट में हिस्सा लेंगे नैनीताल के पर्यटन कारोबारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। पड़ोसी देश नेपाल के धनगढ़ी में आठ अप्रैल से दस अप्रैल तक तीन दिवसीय फॉर वेस्ट ट्रैवल मार्ट आयोजित किया जाएगा। ट्रैवल मार्ट का शुभारंभ नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा करेंगे। ट्रैवल मार्ट में नैनीताल और आसपास के कई टूर एंड ट्रैवल संचालकों को आमंत्रित किया गया है।
नैनीताल स्थित वाईटीडीओ टूर के संचालक विजय मोहन सिंह खाती ने बताया कि ट्रैवल मार्ट का आयोजन पश्चिम नेपाल में हो रहा है। इसका उद्देश्य कैलाश मानसरोवर यात्रा और सीमा पार पश्चिम नेपाल में पर्यटन को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि आठ अप्रैल को नेपाल के प्रधानमंत्री इसका उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को सुदूर नेपाल के पर्यटक स्थलों की सैर कराई जाएगी ताकि वह नेपाल के पर्यटक स्थलों को देखकर दुनिया भर के सैलानियों को वहां की सैर करा सकें। उन्होंने बताया कि ट्रैवल मार्ट का उद्देश्य नेपाल स्थित पश्चिम के पर्यटक स्थलों का प्रचार प्रसार करना है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नेपाल के पर्यटन मंत्री, सार्क राष्ट्र के राजदूत, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर आपरेटर, होटल एवं पर्यटन व्यवसायी हिस्सा लेंगे। नैनीताल से उनके साथ साथ रमेश चंद्र तिवारी, राजा साह, विनय बिष्ट, विक्रांत नाथ, महावीर बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, रवि फर्त्याल, सागर आर्या, शैलेंद्र साह, मुक्तेश्वर से विक्रम बिष्ट, दीपक बिष्ट, प्रदीप दर्मवाल, पत्रकार कमल जगाती आदि को आमंत्रित किया गया है।