{"_id":"69f798a35a61cf834d0e2399","slug":"tomorrow-is-the-last-date-to-fill-the-exam-form-without-late-fee-nainital-news-c-238-1-shld1023-125531-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बिना विलंब शुल्क परीक्षा फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि कल
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के सम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। छात्र पांच मई मंगलवार तक बिना किसी विलंब शुल्क के अपना परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने पर विलंब शुल्क देना होगा।
उप कुलसचिव डॉ. नंदन बिष्ट ने बताया कि प्रोग्राम कोड केयू 001 से केयू 092 और केयू 500 से केयू 676 के अंतर्गत आने वाले मुख्य, बैक और एक्स परीक्षाओं के छात्र समर्थ और ईआरपी पोर्टल पर अपना आवेदन कर सकते हैं। पांच मई की समसीमा समाप्त होने के बाद छात्रों को 6 से 10 मई के बीच एक अंतिम अवसर दिया जाएगा। इस अवधि में आवेदन करने पर परीक्षा शुल्क के साथ 50 प्रतिशत अतिरिक्त विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। 10 मई के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे।