फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Token system started in Base Hospital

Nainital News: बेस अस्पताल में टोकन व्यवस्था शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Token system started in Base Hospital
बेस अस्पताल।
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में रोज मरीजों की लंबी लाइन और मरीजों की परेशानी को देखते हुए यहां टोकन सिस्टम जारी कर दिया गया है। यहां आने वाले मरीजों को पहले टोकन लेना होगा और उसके बाद अपनी बारी का इंतजार करना होगा।
विज्ञापन


बेस में 1200 से 1400 की ओपीडी हर रोज होती है। सबसे ज्यादा भीड़ पैथोलाॅजी में लगती है। चिकित्सकों से परामर्श के बाद प्रतिदिन 540 से अधिक लोग पैथोलाॅजी में अपनी जांच के लिए लाइन में खड़े रहते हैं। इसके अलावा हर रोज 45 से 50 अल्ट्रसाउंड भी होते हैं। घंटों खड़े होने के बाद ही मरीजों का नंबर आ रहा था। अस्पताल प्रशासन ने पैथोलाॅजी लैब और अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर टोकन की शुरूआत की है। मरीज जांच के लिए जब जाएगा उसे मशीन से कागज की पर्ची में नंबर मिल जाएगा। इसके बाद डिस्प्ले पर मरीज के टोकन का नंबर प्रदर्शित होगा और बीमार खुद को दिखा सकेगा। इससे किसी भी प्रकार की जांच के लिए मरीजों को लाइन में घंटों खड़ा नहीं होना पड़ेगा। अस्पताल के पीएमएस डॉ. केके पांडे ने बताया कि मरीजों की समस्या को देखते हुए टोकन व्यवस्था शुरू की गई है। उम्मीद है कि इससे उन्हें काफी राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed