{"_id":"d840b2df8b3300dbfa14fb7a972a2028","slug":"toilet-facilities-are-available-in-each-school-arya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक स्कूल में शौचालय सुविधा उपलब्ध हो : आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक स्कूल में शौचालय सुविधा उपलब्ध हो : आर्य
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Sat, 23 May 2015 01:10 AM IST
विज्ञापन
मुख्य शिक्षा अधिकारी रघुनाथ लाल आर्य ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वच्छ भारत अभियान के तहत शौचालय निर्माण कार्य की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल में शौचालय की सुविधा हो।
विज्ञापन
शिक्षा भवन में आयोजित बैठक के दौरान बताया गया कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में तीन पब्लिक सेक्टर यूनिट काम कर रही हैं इनमें एनटीपीसी, सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड और टिहरी डैम थर्मल पावर कारपोरेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
तीनों संस्थाओं को कुल 218 स्कूलों में शौचालय निर्माण का काम सौंपा गया है जिसमें से एनटीपीसी और सतलुज का कार्य निर्माणाधीन है, जबकि टिहरी डैम थर्मल पावर कारपोरेशन सर्वे कार्य करा रही है।
विज्ञापन
आर्य ने खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यह सुनिश्चित कर लें कि कोई भी विद्यालय शौचालय विहीन न करे। उन्होंने शौचालय निर्माण का समय समय पर निरीक्षण कर गुणवत्ता पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) आरसी पुरोहित, सर्व शिक्षा अभियान के सहायक अभियंता गोकुल सिंह नेगी समेत विभिन्न विकास खंडों के खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी मौजूद थे।