फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Toffee with greed and innocent Baba got picked up, got caught

टॉफी का लालच देकर मासूम को  उठा ले गया बाबा, पकड़ा गया

Mon, 16 Oct 2017 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो 
अमर उजाला ब्यूरो  Updated Mon, 16 Oct 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
 Toffee with greed and innocent Baba got picked up, got caught
टॉफी का लालच देकर मासूम को  उठा ले गया बाबा, पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला

भवानीगंज में मुरादाबाद के भिखारी द्वारा बच्ची के अपहरण के प्रयास की घटना को एक महीने भी नहीं बीता था कि अब पूछड़ी गांव में एक बाबा चार साल की बच्ची को अपने साथ ले जाते धरा गया। उसने घर के बाहर खेल रही बच्ची को टॉफी दिलाने का लालच दिया था।

विज्ञापन


शक होने पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसका चालान कर दिया है। बाबा शराब नशे में धुत था। यहां भीख मांगने आया था। 

पूछड़ी गांव में कुछ लोगों ने देखा कि गेरुआ वस्त्रधारी करीब 60 साल का बुजुर्ग एक बच्ची की अंगुली पकड़कर ले जा रहा था। उन्होंने बच्ची को पहचान लिया। शक होने पर पूछा तो बाबा कोई जवाब दिए बिना मुस्करा गया।
विज्ञापन


लोगों ने बच्ची के घर वालों को सूचना दी तो वह परेशान हो गए। वह पहले से ही उसकी खोजबीन में जुटे थे। लोगों ने बाबा को घेर लिया और पुलिस बुला ली। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। बाबा ने अपना नाम मोहन राम गिरी निवासी भवालीखोला रानीखेत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उसने अपहरण के प्रयास की बात से इन्कार किया। उसका कहना था कि वह बच्ची को टॉफी दिलाने दुकान पर ले जा रहा था। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि बाबा का पुलिस एक्ट में चालान किया गया है। हालांकि किसी ने तहरीर नहीं दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed