फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today will be the checking

बाजारों में आज से होगी चेकिंग, टीमें गठित

Sat, 06 Jun 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sat, 06 Jun 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन

उत्तराखंड में नेस्ले की मैगी की बिक्री प्रतिबंधित करने एवं बाकी कंपनियां के नूडल्स, नमकीन, चिप्स और कोल्डड्रिंक के नमूनों की भी जांच कराने के आदेश के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने बाजार में छापामारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं। शनिवार से जिले की तहसीलों में विभागीय टीमें बाजारों का निरीक्षण करेंगी। मैगी बरामद होने पर उसे जब्त करेगी।

विज्ञापन


मैगी में एमएसजी अधिक मात्रा में मिलाने की पुष्टि होने के बाद उत्तराखंड में 90 दिनों के लिए मैगी की बिक्री प्रतिबंधित हो गई है। प्रमुख सचिव ओम प्रकाश के आदेश के मुताबिक मैगी की बिक्री के साथ भंडारण और वितरण भी बंद कर दिया है। प्रमुख सचिव ने बाजार से बाकी कंपनियों के नूडल्स, नमकीन, चिप्स और कोल्डड्रिंक के सैंपल लेने के आदेश भी दिए हैं। इसके बाद जिलाधिकारी दीपक रावत के आदेश पर जिला अभिहित अधिकारी एके फुलेरिया ने टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


जिले में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग में छह इंस्पेक्टर हैं, जिनके नेतृत्व में टीमें हर तहसील क्षेत्र में दुकानों में चेकिंग करेंगी। मैगी बरामद होने पर उसे जब्त किया जाएगा। साथ ही दूसरी कंपनियों के पैक्ड एवं अनपैक्ड फूड की भी जांच की जाएगी। इनके सैंपल रुद्रपुर स्थित लैब भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed