फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today is Putrada Ekadashi; Lord Vishnu will be worshipped with the prayer for the blessing of children.

Nainital News: पुत्रदा एकादशी आज, संतान सुख की कामना से होगा भगवान विष्णु का पूजन

Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 23 Aug 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Today is Putrada Ekadashi; Lord Vishnu will be worshipped with the prayer for the blessing of children.
हल्द्वानी। श्रावण शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी का व्रत रविवार को रखा जाएगा। इस एकादशी को संतान प्राप्ति, संतान के आरोग्य और वंश वृद्धि की कामना से विशेष फलदायी माना गया है। इस दिन श्रद्धालु भगवान श्रीहरि विष्णु और बाल गोपाल की पूजा-अर्चना कर व्रत रखेंगे।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी के अनुसार, व्रत का पारण 24 अगस्त, सोमवार को दोपहर 1:41 से शाम 4:16 बजे के बीच किया जाएगा। इस बार पुत्रदा एकादशी रविवार को होने के कारण तुलसी दल को लेकर विशेष सावधानी रखनी होगी। धार्मिक मान्यता के अनुसार रविवार को तुलसी पत्र नहीं तोड़ा जाता। उन्होंने बताया एकादशी के दिन भगवान को पीले वस्त्र, पीले पुष्प, फल और तुलसी दल अर्पित किए जाते हैं। श्रद्धालु विष्णु सहस्रनाम का पाठ और संतान गोपाल मंत्र का जाप भी करते हैं। इस दिन सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को वस्त्र, भोजन आदि का दान करने की भी परंपरा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article