फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Today Gaula water will not come to the homes of two lakh people

Nainital News: आज दो लाख लोगों के घरों में नहीं आएगा गौला का पानी

Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 10 Jun 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
Today Gaula water will not come to the homes of two lakh people
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग की ओर से नहर के गेट की मरम्मत कार्य के कारण सोमवार को शीशमहल फिल्टर प्लांट से दो लाख की आबादी को पानी नहीं मिल पाएगा। जिससे नैनीताल रोड, आवास विकास, लालडांठ, ऊंचापुल, रामपुर रोड, नवाबी रोड, शीशमहल और दमुवाढूंगा के कई इलाकों में जलसंकट का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

गौला नदी से फिल्टर प्लांट को आने वाली नहर का गेट आठ अगस्त को आई आपदा में क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसे सिंचाई विभाग सोमवार को ठीक करेगा। इससे सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक फिल्टर प्लांट को पानी नहीं मिल पाएगा। जल संस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सिंचाई विभाग की नहर से शीशमहल फिल्टर प्लांट के 35एमएलडी पानी शहर की पेयजल व्यवस्था के लिए मिलता है, लेकिन मरम्मत कार्य के चलते सोमवार को पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed