फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To save Khupi village, there should be treatment of Kuria drain or displacement of villagers

Nainital News: खूपी गांव को बचाने के लिए कुरिया नाले का ट्रीटमेंट हो या ग्रामीणों का विस्थापन

Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Fri, 23 Aug 2024 06:54 AM IST
विज्ञापन
To save Khupi village, there should be treatment of Kuria drain or displacement of villagers
नैनीताल। भीमताल ब्लाॅक प्रमुख डाॅ. हरीश सिंह बिष्ट ने बृहस्पतिवार को विभागीय अधिकारियों के साथ भूमियाधार खूपी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने शासन-प्रशासन से क्षेत्र को भूस्खलन से बचाने के लिए कुरिया नाले का ट्रीटमेंट करने या फिर ग्रामीण परिवारों का विस्थापन करने की मांग की।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन की ओर से कई बार यहां का निरीक्षण करने के बाद भी सुरक्षा के ठोस कार्य नहीं किए गए हैं। गांव को बचाने के लिए प्रशासन या तो कुरिया नाला का ट्रीटमेंट करे या फिर इस तोक के विस्थापन की उचित व्यवस्था करे। 13 साल से खूपी गांव आपदा की मार झेल रहा है, यहां के लोगों डर के साए में जी रहे हैं लेकिन शासन प्रशासन उदासीन बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष आपदा के दौरान प्रशासन की ओर से क्षेत्र का निरीक्षण किया जाता है लेकिन नतीजा शून्य ही रहता है। उन्होंने क्षेत्र में मनरेगा से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को गांव में बिजली से संबंधित कार्यों को दुरुस्त कराने निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख ने बताया कि मुख्यमंत्री और सिंचाई मंत्री से कुरिया नाला के ट्रीटमेंट के लिए पत्राचार भी किया गया है। वहां पूर्व प्रधान मीनाक्षी टम्टा, माया आर्या, प्रदीप त्यागी, रवि कुमार, प्रमोद कुमार, प्यारेलाल, पवन, बच्ची लाल, जानकी देवी, राजेश कुमार, लीलाधर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed