फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   To pension 'alive' are deceased 8245

पेंशन लेने के लिए ‘जिंदा’ हैं 8,245 मृतक 

Wed, 20 Jul 2016 11:42 PM IST
राजीव शुक्ला  हल्द्वानी।
राजीव शुक्ला  हल्द्वानी। Updated Wed, 20 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
तमाम प्रयासों के बावजूद भी समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी रुक नहीं रही है। सोशल ऑडिट में बड़ी संख्या में अपात्र और मृतकों के खाते में पेंशन जाने का खुलासा हुआ है। ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था के बावजूद गड़बड़ी नहीं रुक रही है। देहरादून और हरिद्वार में अपात्र एवं मृतकों की संख्या सबसे अधिक है। 
विज्ञापन


समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं में जमकर फर्जीवाड़ा हो रहा था। फर्जीवाडे़ को रोकने के लिए सोशल ऑडिट शुरू किया गया था। राज्य के सभी जिलों में हुए सोशल ऑडिट में 8,245 मृतक पाए गए और 1,612 अपात्र पाए गए। वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन 6,31,877 लोगों को दी जा रही है, जबकि सोशल ऑडिट महज 4,28,882 लाभार्थियों का हुआ है। अभी 2,02,995 का सोशल ऑडिट होना शेष है।
विज्ञापन


समाज कल्याण निदेशक ने विष्णु सिंह धानिक ने अपात्र एवं मृतकों के खाते में गई पेंशन की वसूली के आदेश जिला समाज कल्याण अधिकारियों को दिए हैं। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर एवं ऊधमसिंह नगर में बड़ी संख्या में लाभार्थियों का सोशल ऑडिट नहीं हो पाया है। धानिक ने अपात्रों को पेंशन स्वीकृत करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों का विवरण भी मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले     कुल लाभार्थी  सोशल ऑडिट वालों की संख्या   मृतक    अपात्र 
पौड़ी      42,316           40,306                    35      0 
टिहरी     64,962           64,962                   1,302   0 
चमोली   26,182           26,182                     482    0
रुद्रप्रयाग  22,088           20,181                     519   42 
उत्तरकाशी 31,064          23,362                      637   04
देहरादून   87,369          71,208                    1,901  447
हरिद्वार    10,8901         47,460                    1,281  874
नैनीताल   41,478          14,879                      666    85
अल्मोड़ा   58,907         43,781                      181     0
पिथौरागढ़  32,652          4,637                        50     0 
बागेश्वर   25,400         12,627                        43     0
चंपावत   19,762          19,762                       337    27
यूएसनगर 70,796         39,535                       811   133 
योग     6,31,877         4,28,882                  8,245    1,612
====================================================
नोट : कुल लाभार्थी में वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन धारक शामिल हैं।    

अब देना होगा जीवित प्रमाण पत्र 
हल्द्वानी। पेंशन योजना में गड़बड़ी रोकने के लिए अब लाभार्थियों को जीवित प्रमाण पत्र प्रतिवर्ष देना होगा।  जीवित प्रमाण पत्र न देने वाले लाभार्थियों के खाते में पेंशन नहीं जाएगी। समाज कल्याण निदेशक विष्णु सिंह धानिक ने बताया कि पेंशन योजनाओं में गड़बड़ी रोकने के लिए इसे लागू किया गया है। 


थर्ड पार्टी ऑडिट कराने की तैयारी 
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग अब पेंशन योजनाओं का थर्ड पार्टी ऑडिट कराने पर विचार कर रहा है। ऑडिट के लिए किसी निजी कंपनी से करार किया जा सकता है। थर्ड पार्टी ऑडिट से विभाग अपनी योजनाओं की सफलता और असफलता का भी आकलन करेगा। विभाग को शिकायत मिल रही है कि कुछ योजनाओं की धनराशि अन्य उपयोग में लाई जा रही है। समाज कल्याण निदेशक धानिक ने बताया कि थर्ड पार्टी ऑडिट कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed