फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   to keep it peaceful pac ten companies were called

विरोध-प्रदर्शन से निपटने को दस कंपनी पीएसी बुलाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
to keep it peaceful pac ten companies were called
हल्द्वानी में कल शनीवार को नागरिक संशोधन बिल के विरोध में निकाली जाने बाली रैली को लेकर बनभूल पुर
हल्द्वानी। सीएए और एनआरसी मामले को लेकर विरोध-प्रदर्शन के लिए हजारों लोग शनिवार को सड़कों पर उतरेंगे। प्रदर्शन से निपटने के लिए एसएसपी ने दस कंपनी पीएसी और आईआरबी को बुलाया गया है। जिला पुलिस बनभूलपुरा क्षेत्र में शनिवार सुबह फोर्स तैनात करेगी। सिटी मजिस्ट्रेेट के अनुसार जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं शुक्रवार को प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों ने प्रदर्शन को लेकर कई चरणों में बनभूलपुरा के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक कर शांति से सभा करने की अपील की है। साथ ही किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारी का दावा किया जा रहा है। देर रात तक पुलिस, प्रशासन के अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए थे।
विज्ञापन

विरोध-प्रदर्शन से निपटने के लिए जिला पुलिस ने कमर कस ली है। बनभूलपुरा में विरोध-प्रदर्शन शनिवार सुबह 11 बजे से शुरू होगा। जुलूस निकालकर डीएम को पत्रक देने के लिए पार्षद शकील अंसारी ने पुलिस और नगर मजिस्ट्रेट को प्रार्थनापत्र दिया है। दस कंपनी पीएसी और आईआरबी की कंपनी भेजने के लिए उच्चाधिकारियों ने सहमति दी है। देर रात अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर से काफी फोर्स पहुंच गई थी। इसके अलावा जिले की पुलिस फोर्स मौजूद है। शनिवार को पीएसी और पुलिस की तैनात कर दी जाएगी। देर रात पुलिस अधिकारियों ने फोर्स की तैनाती के लिए स्थलों को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस बनभूलपुरा क्षेत्र में गश्त कर रही है। चर्चा है कि क्षेत्र और भीड़ पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, हालांकि पुलिस अधिकारी इससे इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जुलूस में भीड़ जुटाने के लिए दुकानें बंद कराने में जुटे लोग
कुछ लोग सभा के पक्ष में, तो कुछ जुलूस निकालने के पक्षधर
हल्द्वानी। सीएए और एनआरसी के खिलाफ भीड़ जुटाने के लिए कुछ लोगों ने बनभूलपुरा के दुकानदारों से शनिवार को दुकानें बंद करने का आह्वान किया है। कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग सभा करने की तैयारी कर रहे हैं तो एक गुट जुलूस निकालने पर अड़ा है। एलआईयू को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली कि कुछ लोग शनिवार को दुकानें बंद कराने के लिए बनभूलपुरा में भ्रमण कर रहे हैं। ये लोग प्रशासन से बचते हुए दुकानें बंद कराने की कोशिश में हैं। पुलिस का कहना है कि जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। पहले काफी कम फोर्स बुलाई गई थी, लेकिन अब एसएसपी ने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर काफी संख्या में फोर्स बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुमे पर जगह-जगह तैनात हुई फोर्स
जुमे की नमाज के दौरान शुक्रवार को ताज चौक, मुजाहिद चौक, बंजारान मस्जिद, ख्वाजा मस्जिद, गफ्फारी मस्जिद, चिराग अली शाह बाबा मजार पर फोर्स तैनात थी। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी भी बुलाई गई थी।
प्रशासन ने लगाया प्रतिबंध
जिला पुलिस और प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। कोई धार्मिक नारा नहीं लगाएगा। आयोजक भीड़ को अपने लोगों के माध्यम से नियंत्रित करेंगे।
एसएसपी ने लिया जायजा
एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बृहस्पतिवार देर रात बनभूलपुरा में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। इस मामले में एसएसपी से लोगों से पूछताछ भी की थी।
बड़ी मस्जिद में हुई अधिकारियों की बैठक
विरोध-प्रदर्शन को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह की अध्यक्षता में बड़ी मस्जिद में बृहस्पतिवार देर रात बैठक हुई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के अनुसार जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी गई है। बैठक के दौरान एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव, सीओ दिनेश चंद्र ढौडियाल, कांग्रेस नेता अब्दुल मतीन सिद्दीकी, गुफरान, सपा नेता शोएब अहमद, पार्षद गुफरान, पार्षद शकील अंसारी, जीशान, इस्लाम मिकरानी आदि थे। वहीं, विरोध प्रदर्शन से जुड़े लोगों के अनुसार सिर्फ ताज चौराहे पर लोग सभा करेंगे, लेकिन डीएम ज्ञापन लेने के लिए ताज चौराहे पर आएंगे।

शांतिपूर्वक कार्यक्रम करने के लिए बनभूलपुरा के संभ्रांत लोगों के साथ वार्ता हो चुकी है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त फोर्स भी उपलब्ध है। ड्रोन की कोई जरूरत नहीं है। -सुनील कुमार मीणा, एसएसपी नैनीताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed