{"_id":"684f0d72e9c109876d07f239","slug":"timardar-accused-of-negligence-during-delivery-haldwani-news-c-337-1-shld1032-122744-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: तीमारदार ने प्रसव के दौरान लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: तीमारदार ने प्रसव के दौरान लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन
हल्द्वानी। महिला अस्पताल में शनिवार शाम एक तीमारदार ने पत्नी के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगा जमकर हंगामा किया। इसके कुछ देर बाद व्यक्ति मरीज को लेकर अस्पताल से चला गया। मामले में जिम्मेदार महिला के इलाज में लापरवाही नहीं होने का दावा कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार राजपुरा क्षेत्र निवासी युवक की पत्नी की आठ जून को नाॅर्मल डिलीवरी हुई थी। महिला के टांके भी लगाए गए। इसके बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। घर जाने के बाद महिला को दिक्कत हुई तो व्यक्ति पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा और टांके लगाने में लापरवाही बरतने और सही ढंग से इलाज नहीं करने का आरोप लगाया। इसके बाद डॉक्टरों ने महिला को दोबारा भर्ती किया। कुछ देर बाद जब अस्पताल के डॉक्टर महिला को देखने पहुंचे तो न तो वहां तीमारदार मिला और न महिला मरीज। महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. कांता किरण ने बताया कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं हुई है। महिला को टांके लगे हैं जो कि पूरी तरह ठीक हैं। हो सकता है कि उठने-बैठने या जोर लगाने में महिला को दर्द हुआ हो। शनिवार शाम जब डॉक्टर दोबारा मरीज को देखने गए तो वह अपने बेड पर नहीं मिलीं। संवाद