फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiles laid a month ago, now uprooted for widening

Nainital News: एक माह पहले बिछाई टाइल्स, अब चौड़ीकरण के लिए उखाड़ीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Tiles laid a month ago, now uprooted for widening
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी।
रामपुर रोड पर पंचायतघर चौराहे के चौड़ीकरण का काम शुरू होने के साथ ही यहां एक माह पहले बिछाई गई इंटरलॉकिंग टाइल्स को उखाड़ा जाने लगा है। दुकानों के आगे खुदाई से लोग परेशान हैं तो पाइप लाइन डालने के लिए अब मिट्टी खोदकर सड़क पर डाली जा रही है।
शहर के चौराहों के चौड़ीकरण के तहत रामपुर रोड पर स्थित पंचायतघर चौराहे को भी चौड़ा किया जा रहा। इसके लिए चौराहे के पास बनी कई दुकानों को तोड़ा गया है, साथ ही अब दुकानों के आगे भी पाइप लाइन डालने के लिए सड़क खोदी जा रही है। मगर चौराहे पर जिस तरह से सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। वह विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। दरअसल, हल्द्वानी-रुद्रपुर राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम ब्रिडकुल कर रहा है। इसके लिए एसटीएच से बेलबाबा मंदिर तक सड़क चौड़ी की जा रही है। जनवरी में सड़क पर डामरीकरण का काम भी किया गया था, जिसके बाद पंचायतघर पर सड़क के दोनों ओर इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछा दी गई, जबकि पंचायत घर चौराहे के चौड़ीकरण का काम लोनिवि को करना था, जिसमें करीब 9 करोड़ रुपया भी खर्च होना है।
विज्ञापन

लोनिवि का कहना है कि ब्रिडकुल को पूर्व में ही चौराहा चौड़ीकरण का काम करने के चलते टाइल्स नहीं बिछाये जाने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी टाइल्स बिछा दी गई, इसलिए फरवरी में लाखों रुपये खर्च करने के बाद बिछाई गई टाइल्स को अब उखाड़ा जाने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट-
मौखिक रूप से ब्रिडकुल के अधिकारियों को अवगत कराया था कि पंचायत घर में चौराहा चौड़ीकरण होना है। यहां पर टाइल न लगाई जाए। इसके बावजूद ब्रिडकुल ने यहां टाइल लगा दी। -अशोक कुमार, ईई, लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article