फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigress injured in accident rescued in four hours

Nainital News: हादसे में घायल बाघिन का चार घंटे में किया रेस्क्यू

Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 23 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Tigress injured in accident rescued in four hours
वाहन की चपेट में आने के बाद सडक किनारे घायल पडा बाघ।
चोरगलिया। हल्द्वानी-चोरगलिया मुख्य राजमार्ग पर दानीबंगर मोड़ के पास बुधवार शाम घायल मिली बाघिन को वन विभाग की टीम ने रात नौ बजे रेस्क्यू कर लिया। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। घायल बाघिन को किशनपुर रेंज में रखा गया है।
विज्ञापन

किशनपुर रेंज के तराई वन प्रभाग के अंतर्गत बुधवार शाम करीब पांच बजे वन विभाग को हल्द्वानी-चोरगलिया मार्ग पर एक बाघिन के घायल होने की सूचना मिली। बाघिन के सड़क किनारे घायल अवस्था में घूमने से आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी जीएन चन्याल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार, सीओ लालकुआं संगीता, एसओ चोरगलिया मौके पर पहुंचे गए। वन विभाग की टीम ने घायल बाघिन के रेस्क्यू के लिए अभियान शुरू कर दिया। हाईवे पर आवाजाही के चलते पुलिस टीम भी सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर डटी रही। करीब चार घंटे बाद रात नौ बजे वन विभाग की टीम ने बाघिन को रेस्क्यू कर लिया। फिलहाल घायल बाघिन को किशनपुर रेंज में रखा गया है। बृहस्पतिवार को बाघिन को कॉर्बेट स्थित ढेला रेस्क्यू सेंटर ले जाया जाएगा। डीएफओ संदीप कुमार ने बताया कि वाहन की टक्कर से सात से आठ साल की बाघिन के शरीर के पिछले हिस्से में चोट आई है। बाघिन चलने-फिरने में असमर्थ है।
विज्ञापन



एसडीओ, तराई पूर्वी वन प्रभाग, अनिल जोशी ने बताया कि बाघिन को टीम ने रेस्क्यू कर लिया है। इस मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ दर्ज किया गया है। मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच के साथ ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed