{"_id":"5f46c00a8ebc3e3d2038fdfe","slug":"tigress-attacked-forest-worker-in-corbett-ramnagar-news-hld39473166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉर्बेट में वन कर्मी पर बाघिन का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉर्बेट में वन कर्मी पर बाघिन का हमला
विज्ञापन
बाघिन के हमले में घायल गोपाल अधिकारी
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी रेंज में गश्त कर रहे वन कर्मियों पर बाघिन ने हमला कर दिया, जिसमें एक वनकर्मी बुरी तरह से घायल हो गया। साथी वन कर्मियों ने हवाई फायर कर किसी तरह से वन कर्मी को बाघिन के चंगुल से छुड़ाया। घायल वन कर्मी को रामनगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वन कर्मी को 57 टांके आए हैं।
वन दरोगा नवीन पपनै के नेतृत्व में वन कर्मी और स्पेशल टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स (एसटीपीएफ) के वनकर्मी बिजरानी रेंज के फूलताल चोरपानी बीट के कंपार्टमेंट नंबर आठ में सुबह करीब नौ बजे गश्त कर रहे थे। तभी एक बाघिन ने 52 वर्षीय एसटीपीएफ वन कर्मी गोपाल सिंह अधिकारी पुत्र त्रिलोक सिंह निवासी कानिया गंगोत्री विहार पर हमला कर दिया। हमला होते देख उसके साथियों ने पांच राउंड फायरिंग कीं, तब जाकर बाघिन ने वन कर्मी को छोड़ा और चली गई। इसके बाद सूचना वनाधिकारियों को दी और घायल को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। निजी अस्पताल के डॉ. अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि घायल के सिर में बाघिन ने नाखूनों से हमला किया था। सिर में 57 टांके लगाए हैं, अब वह खतरे से बाहर है। उधर, बिजरानी के रेंजर राजकुमार ने बताया कि बाघ ने वनकर्मी के सिर पर हमला किया है। कहा कि वन कर्मियों को एहतियात बरतते हुए गश्त करने के निर्देश दिए हैं। घटना के समय हिम्मत सिंह, सतेंद्र सिंह, जगदीश सिंह, भुवन चंद्र, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
कैमरा ट्रैप में बाघिन की फोटो हुई कैद
वार्डन आरके तिवारी ने बताया कि बाघिन अपने शावकों की सुरक्षा के लिए हमलावर हो रही है। ऐसे में उन्होंने ग्रामीणों से जंगल में नहीं जाने की अपील की है। बताया कि बाघिन की फोटो कैमरा ट्रैप में कैद हुई है। कहा कि यह बाघिन पहले भी लोगों पर हमला कर चुकी है। बताया कि इसी बाघिन ने आठ जून को वनकर्मी जगदीश प्रसाद पर भी हमला किया था।