फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tigers also increased the suspicious

बाघों के साथ ही संदिग्ध भी बढ़े

Fri, 15 Jan 2016 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)। Updated Fri, 15 Jan 2016 11:24 AM IST
विज्ञापन

कार्बेट पार्क, रामनगर डिवीजन, तराई पश्चिमी वन प्रभाग में संदिग्ध शिकारी एक बार फिर सक्रिय हो चले हैं। इनकी सक्रियता के चलते जंगलात ने भी संयुक्त अभियान चलाने की रणनीति बनाई है। वन विभाग इसकी तैयारियों में जुट गया है। अब देखना यह है कि जंगलात की रणनीति से पहले कहीं संदिग्ध जंगलों में घुसपैठ न कर जाएं।

विज्ञापन


रामनगर में इन दिनों ऐसे संदिग्ध लोग सुबह को कूड़ा, लकड़ी बीनने का बहाना बनाकर जंगलों के बाहरी हिस्सों में देखे जा रहे हैं। जिसमें पुलिस प्रशासन तो छोड़ो वन महकमा भी अभी हरकत में नहीं आया है। ये संदिग्ध लोग लकड़ी में लोहे का हथियार लेकर घूम रहे हैं। जिससे सभी विभाग अनभिज्ञ हैं।
विज्ञापन


इस बाबत पार्क के उपनिदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम हैं। इसके बावजूद पार्क की एसओजी टीम को भी ऐसे संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के साथ ही जल्द स्पेशल डॉग बरांडी, मैटल डिटेक्टर का भी प्रयोग कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रामनगर वन प्रभाग की डीएफओ कहकशां नसीम ने बताया सभी रेंजों में गश्त में कोई कोताही न बरतने के आदेश के साथ ही जल्द ही संयुक्त टीम बनाकर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed