फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger was ambushed on the highway

हाईवे पर घात लगाए बैठा था बाघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tiger was ambushed on the highway
रामनगर के नेशनल हाईवे पर वन कर्मियों से जानकारी लेते विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। नेशनल हाईवे 309 पर पनोद नाले के पास शनिवार बाघ को बैठे हुए देखकर कार सवार ने सामने से आ रहे बाइक सवार को रोक दिया। बाइक सवार भी बाघ को देखकर मुड़कर पीछे की ओर चला गया। थोड़ी ही देर में बाघ ने वहां घूम रही गाय को निवाला बना लिया। गाय मारे जाने की सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने बाघ की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

शनिवार सुबह आठ बजे के आसपास एक कार सवार जब पनोद नाले के पास पहुंचा तो उसे सामने घात लगाए एक बाघ बैठा दिखा। कार सवार ने बाघ की फोटो भी मोबाइल में कैद की। कार सवार ने तेज गति से आ रहे बाइक सवार को रोककर आगे बाघ के बैठे होने की जानकारी दी। बाइक वापस पीछे की ओर मुड़ गया। कुछ देर में बाघ ने एक गाय का शिकार कर दिया।
विज्ञापन

कार सवार ने धनगढ़ी गेट पर पहुंचकर घटना की जानकारी वन कर्मियों को दी। सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। कॉर्बेट के पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. आयुष उनियाल ने बाघ को ट्रेंक्युलाइज करने के लिए हाथी पर बैठकर सर्च अभियान चलाया लेकिन बाघ नहीं मिला। काफी देर तक जंगल में तलाशी के बाद टीम वापस लौट गई। दोपहर बाद टीम फिर से सर्च अभियान चलाया तो बाघ दिखा लेकिन घने जंगल में होने की वजह से उसे ट्रेक्युलाइज नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि मदन जोशी ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली और ग्रामीणों से आग्रह किया कि जब तक बाघ पकड़ा नहीं जाता तब तक महिलाएं जंगल में घास आदि लेने नहीं जाएं।
कोट
शनिवार को भी सर्च अभियान चलाया गया। विभाग बाघ की मूवमेंट पर नजर रखे हुए है। उम्मीद है जल्द ही बाघ को पकड़ लिया जाएगा।
- धीरज पांडे, निदेशक कार्बेट टाइगर रिजर्व पार्क

रामनगर के नेशनल हाईवे पर पनोद नाले के बाद घात लगाए बैठा बाघ।

रामनगर के नेशनल हाईवे पर पनोद नाले के बाद घात लगाए बैठा बाघ।- फोटो : RAMNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed