फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger pounces on daily watcher in Corbett

कॉर्बेट में दैनिक वॉचर पर झपट्टा बाघ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Tiger pounces on daily watcher in Corbett
रामनगर अस्पताल से दैनिक वॉचर बॉबी चंद्र को रैफर करते हुए। - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के सर्पदुली रेंज में एक बार फिर बाघ ने बाइक सवार दैनिक वॉचर पर झपट्टा मारकर घायल कर दिया। घायल दैनिक वॉचर को वन कर्मियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। तीन दिन के भीतर हुई दूसरी घटना से साफ है कि बाघ अब हिंसक हो रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर कॉर्बेट नेशनल पार्क के सर्पदुली रेंज से धनगढ़ी लौट रहे 30 वर्षीय दैनिक वॉचर बॉबी चंद्र पुत्र दीवानी राम निवासी अमगढ़ी चोपड़ा पर धनगढ़ी पूर्वी बीट में बाघ ने हमला कर दिया। हमले में दैनिक वॉचर गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि बाघ के हमले में बुरी तरह घायल बॉबी एक घंटे से भी अधिक समय तक तड़पता रहा। मौके पर काफी देर से एंबुलेंस पहुंची। दैनिक वॉचर की नाजुक हालत देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी कॉर्बेट नेशनल पार्क के इसी क्षेत्र में बाघ ने खलील नामक श्रमिक को मार दिया था। इन दोनों घटनाओं के बाद कॉर्बेट पार्क के फील्ड कर्मचारी, श्रमिक डरे और सहमे हुए हैं। हिंसक बाघ से उनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। ढिकाला जोन में 15 जून से चार महीने के लिए पर्यटन गतिविधियां बंद हैं। धनगढ़ी गेट से ढिकाला मार्ग पर गश्त करने वाले कर्मचारियों और श्रमिकों में भय बना है। सर्पदुली रेंजर जयपाल सिंह रावत ने बताया कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क के सर्पदुली रेंज के धनगढ़ी पूर्वी की घटना है। घटनास्थल के आसपास वनकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे काशीपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पीछे से जिप्सी ना आती तो बाघ मार डालता
ढिकाला स्थित कैंटीन से जिप्सी चालक मोहित कैंटीन कर्मचारियों को लेकर धनगढ़ी की ओर आ रहा था। जिप्सी के आगे दैनिक वॉचर बॉबी चंद्र बाइक से जा रहा था। जिप्सी चालक मोहित ने बताया कि धनगढ़ी पूर्वी बीट पर आगे चल रहे दैनिक वॉचर पर बाघ ने झपट्टा मारा। बाघ दैनिक वॉचर के ऊपर खड़ा हो गया था। जिप्सी से हॉर्न बजाया लेकिन वह नहीं हटा। फिर बाघ के करीब जिप्सी लेकर गए। तब बाघ झाड़ियों की ओर चला गया। वॉचर को जिप्सी से धनगढ़ी गेट पर पहुंचाया। सीटीआर निदेशक नरेश कुमार ने बताया कि पहले ही आदेश दे दिए गए थे कि सरकारी वाहन के बगैर कोई भी व्यक्ति, कर्मचारी जंगल में नहीं घूमेगा। दैनिक वॉचर बिना सरकारी वाहन से बाइक से क्यों जा रहा था इसकी जांच की जा रही है। सतर्कता बढ़ाई गई है। फिलहाल दैनिक वॉचर स्थिति ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed