{"_id":"6570d6b151f0bb1fbe062f3a","slug":"tiger-kills-woman-who-went-to-collect-wood-ramnagar-news-c-239-1-shld1036-1691-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tiger Killed Girl: महिला को डेढ़ किलोमीटर घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में लकड़ी बीनने गई थी अनीता, खा गया आदमखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tiger Killed Girl: महिला को डेढ़ किलोमीटर घसीटकर ले गया बाघ, जंगल में लकड़ी बीनने गई थी अनीता, खा गया आदमखोर
Thu, 07 Dec 2023 09:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 09:46 AM IST
सार
रामनगर में बाघ का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने मार डाला। घटना से परिजनों में मातम के साथ वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ घसीटकर ले गया। घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर महिला का शव बरामद हुआ। घटना से परिजनों में मातम के साथ वन विभाग के प्रति रोष है।
विज्ञापन
बुधवार दोपहर तीन बजे रामनगर ढेला मार्ग पर स्थित पटरानी (कारगिल) गांव की तीन महिलाएं कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के रेस्क्यू सेंटर की ओर लकड़ी बीनने गई थी। अनीता पत्नी रमेश राम (35 वर्ष) लकड़ी बीनते हुए जंगल में दूर निकल गई। काफी देर तक अनीता के वापस न लौटने पर साथी महिलाओं ने ग्रामीणों को सूचित किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों की सूचना पर वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची। एसडीओ कालागढ़ डॉ. शालिनी जोशी, ढेला रेंजर अजय कुमार ध्यानी सहित वनाधिकारियों की टीम जंगल में महिला को तलाश करने में जुट गई। वनकर्मियों को तीन घंटे बाद महिला का शव ढेला रेंज के बेलघट्टी क्षेत्र में झाड़ियों में पड़ा मिला। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग ग्रामीणों को सुरक्षा देने में नाकाम हो रहा है। भाजपा नेता राकेश नैनवाल सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन
निदेशक कॉर्बेट टाइगर रिजर्व, डॉ. धीरज पांडेय ने बताया कि ढेला रेस्क्यू सेंटर के पास लकड़ी बीनने गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया है। वनकर्मियों ने शव को बरामद कर लिया है। मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। विभागीय कर्मियों के मना करने पर भी ग्रामीण जंगल जाना बंद नहीं कर रहे हैं।