{"_id":"656796890e244a296c0cfbac","slug":"tiger-killed-cows-villagers-created-jam-ramnagar-news-c-239-1-rnr1001-1622-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: बाघ ने गायों को मारा, ग्रामीणों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: बाघ ने गायों को मारा, ग्रामीणों ने लगाया जाम
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
रामनगर (नैनीताल)। कानिया क्षेत्र में लंबे समय से बाघ की दस्तक है। मंगलवार रात बाघ ने कानिया गांव में दो गायों को मार दिया। इस पर ग्रामीणों ने बुधवार को कानिया-ढेला मार्ग पर तीन घंटे जाम लगा दिया। रेंजर और कोतवाल ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को तीन दिन का समय दिया है।
कॉर्बेट पार्क के बिजरानी रेंज की सीमा से सटे कानिया गांव में मंगलवार रात जिला पंचायत सदस्य किशोरी लाल के रिश्तेदार ललित कुमार की दो गायों को बाघ ने हमला कर मार दिया। इससे गुस्साए ग्रामीण बुधवार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी के नेतृत्व में सड़क पर बैठ गए। इस पर सड़क के दोनों ओर जाम लगा गया। महिलाओं ने कॉर्बेट प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को धरनास्थल पर बुलाने की मांग कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि शाम होते ही बाघ उनके खेतों के आसपास दिखने लगता है जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। यदि तीन दिन में हमलावर बाघ नहीं पकड़ा गया तो ढेला, झिरना पर्यटन जाेन को बंद किया जाएगा। रेंजर और कोतवाल के समझाने पर करीब तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। बिजरानी रेंज के रेंजर बीपी हर्बोला ने बताया कि क्षेत्र में कैमरा ट्रैप लगाने के साथ वनकर्मियों की गश्त को बढ़ा दिया है। इस मौके पर कानिया के उप प्रधान दीप पांडेय, प्रमोद उप्रेती, ललित उप्रेती, धनवंतरी गिरी, हेमा अधिकारी, मुन्नी देवी, भावना देवी, शांति देवी आदि रहीं।