फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger killed Beat Watcher in Dhikala

ढिकाला में बीट वाचर को बाघ ने मारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
Tiger killed Beat Watcher in Dhikala
रामनगर (नैनीताल)। कॉर्बेट नेशनल पार्क के ढिकाला में बाघ ने बीट वाचर को मौत के घाट उतार दिया। मंगलवार सुबह मारे गए बीट वाचर के शव को तलाशने में वन कर्मियों के पसीने छूट गए। शाम को बीट वाचर का शव मिला।
विज्ञापन

ग्राम मटेला द्वाराहाट निवासी बीट वाचर विशन राम (53) पुत्र पदीराम ढिकाला रेंज के अंतर्गत खिनानौली ब्लॉक कक्ष संख्या 23 में स्टॉफ के साथ गश्त कर रहे थे। मंगलवार सुबह दस बजे सूठाखाल रोड तुनबोझी में बाघ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बाघ बीट वाचर को लगभग 50 मीटर अंदर झाड़ियों में खींचकर ले गया।
विज्ञापन

काफी तलाशने के बाद बीट वाचर का शव झाड़ियों के अंदर मिला। बाघ ने बीट वाचर के दाएं पैर का ऊपरी हिस्सा खा लिया था। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि वाचर के शव को वन विभाग की टीम ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही वन विभाग के सभी दलों को अलर्ट कर दिया गया है। वन्यजीवों के व्यवहार पर नजर रखने के साथ ही ढिकाला और कालागढ़ रेंज मे विशेष गश्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed