{"_id":"588109b44f1c1b711befe4c4","slug":"tiger-in-the-range-of-tourists-slipped-on-gypsy-ctr-jirna","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीटीआर के झिरना रेंज में बाघ पर्यटकों की जिप्सी पर झपटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीटीआर के झिरना रेंज में बाघ पर्यटकों की जिप्सी पर झपटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
टाइगर
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्बेट नेशनल पार्क के झिरना टूरिज्म जोन में पर्यटकों की गाड़ी फंसने के दौरान बाघ तीन बार जिप्सी पर झपटा। घटना से जिप्सी पर सवार पर्यटक घबरा गए। नैनीताल की पर्यटक गीतिका मठपाल ने बताया कि वह बृहस्पतिवार को दिन की पाली में कार्बेट पार्क के झिरना रेंज में परिवार सहित घूमने गए थे।
विज्ञापन
तभी झिरना क्षेत्र में पहुंचते ही नदी की तरफ से एक बाघ मेन रोड की ओर आता दिखाई दिया। इससे जिप्सी के आगे झाड़ियां आ गईं। ड्राइवर ने जैसी ही गाड़ी बैक की तो वह गड्ढे में फंस गई। जैसी ही वह गाड़ी निकालने लगे तो वैसे ही बाघ सड़क पर आ गया और दो बार जिप्सी की ओर झपटने के बाद जंगल की ओर लौट गया।
विज्ञापन
इसके बावजूद तीसरी बार भी वह जिप्सी के पीछे आकर हमला करने लगा तो चालक ने जिप्सी की स्पीड बढ़ा दी। इससे जिप्सी में सवार सभी पर्यटक घबरा गए। इस कारण पार्क से जल्दी बाहर निकलने पर ही उन्होंने राहत की सांस ली। इस बारे में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक सुुरेंद्र मेहरा ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है यदि ऐसा हुआ है तो घटनास्थल पर चौकसी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन