फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger in Nainital Zoo

एसबीआई ने दो बंगाल टाइगर व दो तेंदुओं को गोद लिया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Tiger in Nainital Zoo
नैनीताल। चिड़ियाघर प्रबंधन की ओर से चलाई गई जानवरों को अंगीकृत (गोद लेने) की योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक ने चिड़ियाघर के दो बंगाल टाइगरों और दो तेंदुओं को गोद लिया है।
विज्ञापन

गोविंद बल्लभ पंत उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान में 231 वन्य जीव संरक्षित हैं। इनके रखरखाव में हर माह लगभग 20 लाख रुपये खर्च होते हैं। शनिवार को एसबीआई हल्द्वानी के उप महाप्रबंधक देवाशीष मित्रा के नेतृत्व में एसबीआई की टीम ने चिड़ियाघर पहुंचकर एक साल के लिए दो बंगाल टाइगर और दो तेंदुओं को गोद लिया। इन चार जानवरों के भोजन खर्च के लिए बैंक अधिकारियों ने डीएफओ टीआर बीजूलाल को दस लाख रुपये का चेक सौंपा। उप महाप्रबंधक देवाशीष मित्रा ने बताया कि सीएसआर फंड से बीते चार वर्षों से बैंक की ओर से चिड़ियाघर के जीवों को अंगीकृत किया जा रहा है। बताया कि बीते वर्ष बैंक ने भालू को गोद लिया था, जिसके लिए 30 हजार की धनराशि जू प्रबंधन को दी गई थी। उन्होंने बताया कि पहली बार बैंक की ओर से 10 लाख की राशि वन्य जीवों को अंगीकृत करने में खर्च की जा रही है। इस दौरान बैंक के रीजनल मैनेजर आशीष गैरोला, नैनीताल शाखा की चीफ मैनेजर रेनू भंडारी, सीनियर एसोसिएट अभिषेक अधिकारी, जू रेंजर अजय रावत, डॉ. हिमांशु पांगती मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed