फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger comes in the populated area of Ramnagar, people run to save lives

रामनगर के आबादी क्षेत्र में आया बाघ, जान बचाने को दौड़े लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tiger comes in the populated area of Ramnagar, people run to save lives
कोटद्वार रोड पर शनिवार देर रात एक बाघ सड़क पर घूमता
रामनगर (नैनीताल)। कोटद्वार रोड पर शनिवार देर रात एक बाघ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। उसकी दहाड़ से लोग सहम गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ट्रैंकुलाइज कर बाघ को पकड़ा और रविवार सुबह उसे झिरना के जंगलों में छोड़ दिया।
विज्ञापन

आमडंडा ब्लॉक के फूलताल रेंज के कंपार्टमेंट नंबर सात के अंतर्गत लखनपुर चुंगी से कोटद्वार रोड का इलाका जंगल से सटा है। विगत कई दिनों से यहां एक बाघ की सूचना वन विभाग को मिल रही थी। शनिवार देर रात करीब 12 बजे एक बाघ आबादी क्षेत्र में घुस गया और सड़क पर घूमने लगा। बाघ की दहाड़ सुनकर आसपास के लोग सहम गए। लोगों ने जिप्सी और गाड़ियों के माध्यम से बाघ पर निगरानी रखी।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग के रेंजर राजकुमार और डॉ. दुष्यंत शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाघ को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया। लगभग दो घंटे चले इस ऑपरेशन में बाघ ने वन विभाग की टीम को जमकर छकाया। बाद में ट्रैंकुलाइज कर बाघ को पकड़ा गया और पिंजरे में कैद कर लिया। रेंजर राजकुमार ने बताया कि इस बाघ की उम्र 13 साल है। सीटीआर निदेशक राहुल ने बताया कि बाघ पूरी तरह से स्वस्थ है। इसके अलावा डॉक्टर भी बाघ पर नजर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed