{"_id":"5eadd7988ebc3e904f438e49","slug":"tiger-caught-in-cctv-in-manora-range-haldwani-news-hld381843163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोरा रैंज में सीसीटीवी कैमे में कैद हुआ बाघ, वन अधिकारी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोरा रैंज में सीसीटीवी कैमे में कैद हुआ बाघ, वन अधिकारी उत्साहित
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मोटर मार्ग में भुुजियाघाट के पास एक व्यक्ति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में सड़क पर घूमते हुए बाघ की तस्वीरें कैद हुईं हैं। क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से वनाधिकारी उत्साहित हैं।
प्रभागीय वनाधिकारी बीजू लाल टीआर ने बताया कि मनोरा रेंज के तहत भुजियाघाट क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर के बाहर लगे सीसीटीवी में 21 अप्रैल को चहलकदमी करते हुए बाघ की तस्वीरें कैद हुईं हैं। उन्होंने बताया कि फुटेज से बाघ की उम्र का तो पता नहीं चल रहा है लेकिन बाघ वयस्क है। बताया कि यह पहला मौका है जब बाघ क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
एक दिन में 60 किमी तक चल सकता है बाघ
नैनीताल। प्रभागीय वनाधिकारी टीआर के मुताबिक आमतौर पर एक बाघ (टाइगर) जंगल में करीब 25 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल पर अपना अधिकार कायम रखता है। यदि कोई दूसरा बाघ उसके क्षेत्र में आ जाता है तो दोनों में संघर्ष होना तय है। बताया कि कई बार ऐसे ही संघर्ष में बाघों की मौत भी हो जाती है। उन्होंने बताया कि यदि माईग्रेशन मोड़ में हो तो एक बाघ एक दिन में 50-60 किलोमीटर तक का सफर आसानी से तय कर लेता है। अन्यथा वह अपने अधिकार वाले जंगल में ही रहता है और उसी क्षेत्र में शिकार करता है।