फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Tiger calculation started under Phase-4 in Corbett Park ramnagar

Uttarakhand: कॉर्बेट पार्क में कितने बाघ हैं चलेगा पता, फेस-4 के तहत शुरू हुई गणना; तीन महीने तक चलेगा कार्य

Sat, 04 Jan 2025 12:11 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 04 Jan 2025 12:11 PM IST
सार

कॉर्बेट पार्क और रामनगर वन प्रभाग में फेज-4 के तहत कैमरा ट्रैप विधि से बाघों की गणना शुरू हो गई है। बाघों की गणना का यह कार्य तीन महीने तक चलेगा।

विज्ञापन
Tiger calculation started under Phase-4 in Corbett Park ramnagar
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

कॉर्बेट टाइगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग में फेज-4 के तहत कैमरा ट्रैप विधि से बाघों की गणना शुरू हो गई है। बाघों की गणना का यह कार्य तीन महीने तक चलेगा।

विज्ञापन

कॉर्बेट पार्क के उपनिदेशक राहुल मिश्रा ने बताया कॉर्बेट पार्क में कार्यक्षेत्र के हिसाब से टाइगर रिजर्व को कार्बेट और कालागढ़ के दो जोन में बांटा गया है। इस बार कॉर्बेट पार्क ने दोनों जोनों में एक साथ बाघों की गणना शुरू की है। कार्बेट टाइगर रिजर्व को 541 हिस्सों में बांटकर ग्रिड बनाई गई है, जिसमें हर ग्रिड में दो स्क्वायर किलोमीटर वन क्षेत्र को शामिल किया गया है। प्रत्येक ग्रिड में दो कैमरे लगाए गए हैं।

विज्ञापन

इस तरह पूरे ग्रिड में एक महीने तक 1082 कैमरे बाघों की तस्वीर खीचेंगे। वहीं, रामनगर वन प्रभाग की ओर से बाघों की गणना कराई जा रही है। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ दिगांथ नायक ने बताया कि 28 दिसंबर से रामनगर वन प्रभाग में बाघों की गणना शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed