{"_id":"658156fa4a97c2430005448c","slug":"tiger-attack-buffalo-and-its-calf-in-ranibagh-haldwani-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani: झाड़ियों में चर रहे भैंस और उसके बच्चे पर पड़ी बाघ की नजर, किया जानलेवा हमला, ऐसे बची दोनों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: झाड़ियों में चर रहे भैंस और उसके बच्चे पर पड़ी बाघ की नजर, किया जानलेवा हमला, ऐसे बची दोनों की जान
Tue, 19 Dec 2023 02:11 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 19 Dec 2023 02:11 PM IST
सार
हल्द्वानी के रानीबाग के एचएमटी फैक्टरी के पास बाघ ने एक भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
बाघ ने भैंस और उसके बच्चे पर किया जानलेवा हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नैनीताल जिले में बाघ और तेंदुए के हमले से लोग डरे हुए हैं। एचएमटी फैक्टरी के पास बाघ ने एक भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ जंगल में भाग गया। बाघ के हमले से लोग दहशत में हैं। लोगों ने रात में घरों से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि एचएमटी फैक्टरी से लगी झाड़ियों में सोमवार सुबह करीब 11 बजे कुछ लोग मवेशियों को चराने के लिए गए थे। तभी किसी वन्यजीव ने भैंस और उसके बच्चे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि हमलावर बाघ था। हालांकि वन विभाग का कहना है कि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि हमला करने वाला जानवर बाघ था या तेंदुआ। उन्होंने बताया कि इलाके में गश्त बढ़ा दी है। लोगों से देखभाल कर ही घर से निकलने को कहा गया है।
विज्ञापन
अब त्यौना गांव पहुंचा बाघ
भीमताल के पिनरौ गांव की प्रधान तारा पलड़िया ने बताया त्यौना गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे नवीन पलड़िया के घर के पास ग्रामीणों ने बाघ देखा। बताया कि पूर्व में भी नवीन की पत्नी पर बाघ ने हमले का प्रयास किया था। उन्होंने वनाधिकारियों को सूचना दे दी है।