{"_id":"59fb84a04f1c1bf3538bac54","slug":"thunderstorms-of-belgaum-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलगढ़ की महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलगढ़ की महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर (नैनीताल)।
Updated Fri, 03 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
बेलगढ़ की महिलाओं का हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम बेलगढ़ की महिलाओं ने बृहस्पतिवार को प्रशासनिक परिसर में नारेबाजी की। एसडीएम परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपकर गांव में नशाखोरी रोकने की मांग की। ज्ञापन में महिलाओं ने बताया कि उनके गांव में दीवान आर्या, गिरीश आर्या, अमित आर्या अवैध रूप से शराब, गांजा बेच रहे हैं। इससे शांतिप्रिय गांव में अशांति फैल रही है।
आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। नशाखोरी के लिए गांव में असामाजिक लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों के साथ आए दिन मारपीट, गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है। इससे अधिकतर ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का जीना दूभर हो चला है।
ग्रामीणों ने एसडीएम ने नशाखोरी रोकने, मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान विमला देवी, नंदी देवी, पुष्पा देवी, हेमा देवी, आशा, राधा देवी, उमा, दीपा देवी, देवकी, दुर्गा देवी, कमला देवी, चंद्रा देवी, कांति देवी, हंसी देवी आदि महिलाएं मौजूद रहीं।